हर मौसम उड़ने की महारत, कितना खास है C-295 एयरक्राफ्ट, जानें इसके बारे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में C-295 एयरक्राफ्ट के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।

हर मौसम उड़ने की महारत, कितना खास है C-295 एयरक्राफ्ट, जानें इसके बारे में

C-295 लगातार 11 घंटे तक उड़ सकता है। यह हर मौसम में साथ निभा सकता है।

ख़ास बातें
  • C 295 एयरक्राफ्ट के निर्माण के लिए भारत में फैसिलिटी
  • Avro-748 विमानों को रिप्‍लेस करेगा यह एयरक्राफ्ट
  • C-295 की क्षमता 5 से 10 टन है
विज्ञापन
C-295 Aircraft : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में C-295 एयरक्राफ्ट के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह भारत में मिलिट्री एयरक्राफ्ट के लिए प्राइवेट सेक्‍टर की फाइनल असेंबली लाइन है। डील के तहत  वडोदरा फैसिलिटी में कुल 56 मिलिट्री टेक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाए जाएंगे, जिनमें से 16 एयरक्राफ्ट को एयरबस डायरेक्‍ट डिलिवर करेगी। C-295 एयरक्राफ्ट की मैन्‍युफैक्‍चरिंग से भारत को ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के निर्माण में महारथ हासिल होगी। आइए इसकी खूबियों को जानते हैं। 
 

What is C-295 Aircraft

C-295 की क्षमता 5 से 10 टन है। यह इंडियन एयरफोर्स के Avro-748 विमानों को रिप्‍लेस करेगा। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, C-295 को एक बेहतर विमान माना जाता है। इसकी मदद से 71 सैनिकों या 50 पैराट्रूपर्स को रसद के साथ उन इलाकों में पहुंचाया जा सकता है, जहां भारी एयरक्राफ्ट नहीं पहुंच सकते। 

यह विमान 260 नॉट की स्‍पीड से उड़ान भर सकता है। यह छोटी हवाई पट्टियों से भी उड़ान भर सकता है। कच्‍ची, सॉफ्ट और रेतीली या घास वाली हवाई पट्ट‍ियों पर भी यह लैंड कर सकता है। 

C-295 लगातार 11 घंटे तक उड़ सकता है। यह हर मौसम में साथ निभा सकता है। रेगिस्‍तान से लेकर समुद्री इलाकों में दिन और रात यह अपने मिशनों को पूरा सकता है। घायलों को लाने-ले जाने में एक आईसीयू के रूप में इसे इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

हवा से हवा में फ्यूल भरने की सुविधा भी इसमें दी गई है। इसमें रैंप डोर बने हैं, जिसकी मदद से 
एयरक्राफ्ट में मौजूद सैनिक और कार्गो को ड्रॉप किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, सभी 56 एयरक्राफ्ट में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के बनाए स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट भी लगाए जाएंगे। 

C-295 के साथ 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी जा सकती है। इस एयरक्राफ्ट को चाड, इराक और अफगानिस्‍तान में इस्‍तेमाल किया जा चुका है। ब्राजील के गर्म और नरम जंगलों में यह उड़ान भरता रहता है। कोलंबिया के पहाड़ों में भी यह इस्‍तेमाल होता आया है। C-295 ने पोलेंड, फ‍िनलैंड और कजाकिस्‍तान के ठंडे इलाकों में भी सफल उड़ानें भरी हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »