TATA Coin क्या है? आपको इस क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश करना चाहिए?

5 मार्च को यह 0.008 डॉलर पर थी और 6 मार्च को बढ़कर 0.24 डॉलर हो गई।

TATA Coin क्या है? आपको इस क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश करना चाहिए?

इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 718,300 डॉलर है, जो एक अनजान कॉइन के लिए बड़ी बात है।

ख़ास बातें
  • TATA Coin पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड है
  • यह कभी भी 90 लाख सिक्कों से ज्‍यादा सप्‍लाई नहीं होगा
  • यही प्रोटोकॉल इसे गोल्‍ड जैसी कीमती धातु से भी अलग बनाता है
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) की दुनिया में इन दिनों टाटा कॉइन (TATA Coin) की चर्चा है। बिनेंस स्मार्ट चेन (BSC) पर लिस्‍टेड इस क्रिप्‍टोकरेंसी की वैल्‍यू ने हाल ही में 1200 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई। 5 मार्च को यह 0.008 डॉलर पर थी और 6 मार्च को बढ़कर 0.24 डॉलर हो गई। TATA Coin वर्तमान में 0.09 डॉलर पर कारोबार कर रही है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 718,300 डॉलर है, जो एक अनजान कॉइन के लिए बड़ी बात है। बहुत से लोग TATA Coin में इन्‍वेस्‍ट करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन उससे पहले आपको इसके बारे में सबकुछ जान लेना चाहिए। 

TATA Coin पूरी तरह से डीसेंट्रलाइज्‍ड है। इसका मतलब है कोई एकल इकाई या व्यक्ति जैसे- CEO इस क्रिप्टोकरेंसी को कंट्रोल नहीं करता है। इसका मकसद डीसेंट्रलाइज्‍ड माहौल को बढ़ावा देना और मल्‍टीनेशनल  कंपनियों और ऑर्गनाइजेशन के लिए सिक्‍योर क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्‍शन सिस्‍टम बनाना है। 
 

90 लाख सिक्‍कों तक सीमित है सप्‍लाई

TATA Coin का मकसद ट्रांजैक्‍शन फीस को कम करना और इंटरनेशनल पेमेंट्स को फास्‍ट व सस्ता बनाना है। क्‍योंकि इसकी सप्‍लाई लिमिटेड है, इसलिए TATA Coin को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। TATA Coin को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कभी भी 90 लाख सिक्कों से ज्‍यादा नहीं होगा। इस डिजाइन फीचर को ना तो कम्‍युनिटी बदल सकती है ना ही कोई ऑर्गनाइजेशन। यही प्रोटोकॉल इसे गोल्‍ड जैसी कीमती धातु से भी अलग बनाता है। गोल्‍ड के ज्‍यादा खनन से उसकी वैल्‍यू में कमी आ सकती है, लेकिन  TATA Coin की सप्‍लाई ल‍िमिटेड है। 

फ्यूचर में एक डीसेंट्रलाइज्‍ड स्वैप और एक्सचेंज बनाने की योजना भी है। एक सवाल यह भी है कि कम्‍युनिटी कैसे इस कॉइन को कंट्रोल करती है। आमतौर पर वो यूजर्स करेंसी को दिशा देते हैं, जिनके पास सबसे ज्‍यादा कॉइन होते हैं। इसी वजह से डेवलपर्स ही अपने पास सबसे ज्‍यादा कॉइन रखते हैं। लेकिन टाटा कॉइन के मामले में डेवलपर्स के पास कोई कॉइन नहीं है। इस डिजिटल करेंसी पर उनका कोई कंट्रोल नहीं है। टाटा कॉइन में 100 फीसदी पब्लिक लिक्विडिटी है। 
 

तो क्‍या आपको करना चाहिए इन्‍वेस्‍टमेंट

cnbctv18 के मुताबिक, किसी कॉइन के मूल्य की भविष्यवाणी करना असंभव है। पिछले साल भी कई कॉइन सुर्खियों में आए थे। उनके निवेशकों को काफी फायदा हुआ। लेकिन वह थोड़े समय के लिए ही था और कीमतों वापस नॉर्मल हो गईं। क्रिप्‍टोकरेंसी में अस्थिरता बहुत अधिक है। अभी के लिए TATA Coin एक अच्‍छा इन्‍वेस्‍टमेंट नजर आता है, लेकिन यह कुछ घंटों में बदल भी सकता है। क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में यह कॉइन बहुत छोटी है। CoinMarketCap पर अभी यह 2,953वें नंबर पर है। इसलिए निवेश से पहले सभी जोखिमों को ध्‍यान से समझ लें।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »