Ethereum लेयर 2 ट्रांजैक्शन फीस में कमी चाहते हैं Vitalik Buterin

एक पॉडकास्ट होस्ट ने ट्वीट के जरिए आठ Ethereum लेयर 2 प्लेटफॉर्म्स पर औसत ट्रांजैक्शन फीस की जानकारी दी थी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 4 मई 2022 16:44 IST
ख़ास बातें
  • एक पॉडकास्ट होस्ट ने कहा था कि Ethereum महंगा नहीं है
  • Buterin का मानना है कि ट्रांजैक्शन फीस को और घटाने की जरूरत है
  • इसके लिए Ethereum का अपग्रेड महत्वपूर्ण होगा

Buterin ने फीस को कम करने के लिए नए अपग्रेड की जानकारी दी

डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin का कहना है कि Ethereum नेटवर्क पर गैस फीस को तभी वास्तव में स्वीकार किया जाएगा जब इसे घटाकर 0.05 डॉलर तक किया जाए। उन्होंने पॉडकास्ट होस्ट Ryan Sean Adams के एक ट्वीट के उत्तर में यह प्रतिक्रिया दी। Adams ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर आठ Ethereum लेयर 2 प्लेटफॉर्म्स पर औसत ट्रांजैक्शन फीस की जानकारी दी थी। इसके साथ ही यह बताने की कोशिश की थी कि Ethereum पर फीस अधिक नहीं है। 

इस स्क्रीनशॉट में एक वेबसाइट की ओर से ट्रैक की गई फीस की जानकारी थी। इसमें Ether के लेयर 1 नेटवर्क की लेयर 2 नेटवर्क के साथ कॉस्ट की तुलना की गई थी। इसमें लेयर 2 रोलअप Metis Network के लिए फीस 0.02 डॉलर से Arbitrum One के लिए 0.85 डॉलर तक थी। Adams ने Ethereum को पहुंच में रखने के लिए लेयर 2 के महत्व पर जोर दिया और कहा कि Ethereum महंगा नहीं है। हालांकि, इसके उत्तर में Buterin ने कहा कि अभी तक ऐसा नहीं है। उनका कहना था कि इसे वास्तव में पहुंच में होने के लिए 0.05 डॉलर से कम रखना होगा। इसे लेकर कोशिशें की जा रही हैं। 
Advertisement

Buterin ने फीस को कम करने के लिए EIP-4844 की बारे में जानकारी दी। यह Ethereum का हाल ही में प्रस्तावित अपग्रेड है। इसके अलावा एनर्जी एफिशिएंसी के लिए भी Ethereum के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। इस अपग्रेड पर काम कर रहे डिवेलपर्स ने इसकी टेस्टिंग में एक बड़ी सफलता हासिल की है। Ethereum के डिवेलपर Marius Van Der Wijden ने बताया था कि इससे यह अधिक एनर्जी एफिशिएंट बनेगा। इस अपग्रेड को 'Merge' कहा जा रहा है। इससे Ethereum नेटवर्क पर ट्रांजैक्शंस के लिए ऑर्डर का तरीका बदल जाएगा और इससे ट्रांजैक्शंस बढ़ने का भी अनुमान है। 

इससे Ethereum की इलेक्ट्रिसिटी की खपत 99 प्रतिशत तक घटने की उम्मीद है। Ethereum माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है और कार्बन एमिशन बढ़ता है। एक अनुमान में बताया गया था कि Ethereum की एक ट्रांजैक्शन की इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल 1,40,893 वीजा क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस के बराबर है। यह अपग्रेड होने के बाद Ethereum की ट्रांजैक्शन के लिए ऑर्डर stakers से दिया जाएगा। इस सिस्टम को प्रूफ ऑफ स्टेक कहा जाता है। क्रिप्टो एक्टिविटीज के कारण कुछ देशों में इलेक्ट्रिसिटी की कमी हुई थी। इस समस्या से निपटने के लिए चीन ने पिछले वर्ष क्रिप्टो माइनिंग पर रोक लगा दी थी। कुछ अन्य देशों में भी इसी कारण से क्रिप्टो माइनिंग का विरोध हो रहा है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ethereum, Fees, Blockchain, Transactions, Upgrade, Software
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.