अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने उत्तर कोरिया के हैकर्स पर कसा शिकंजा

जस्टिस डिपार्टमेंट ने बताया कि उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप ने पिछले वर्ष Kansas के एक हॉस्पिटल के सिस्टम को हैक कर फिरौती मांगी थी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • हैकर्स ने मांग पूरी नहीं होने पर सर्वर को ब्लॉक करने की धमकी दी थी
  • हॉस्पिटल ने FBI को इसकी जानकारी दी थी
  • इसके बाद जांच में मैलवेयर की पहचान की गई

उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप ने पिछले वर्ष एक हॉस्पिटल के सिस्टम को हैक कर फिरौती मांगी थी

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो से जुड़ी कई फर्मों को हैकर्स ने निशाना बनाया है। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने उत्तर कोरिया के हैकर्स पर लगाम लगाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। डिपार्टमेंट ने इन हैकर्स से लगभग पांच लाख डॉलर जब्त भी किए हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट की सायबर खतरों से निपटने वाली यूनिट की प्रमुख Monaco ने बताया कि उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप ने पिछले वर्ष Kansas के एक हॉस्पिटल के सिस्टम को हैक कर फिरौती मांगी थी।

जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी स्टेटमेंट में Monaco ने बताया कि हैकर्स ने मांग पूरी नहीं होने पर सर्वर को ब्लॉक करने की धमकी दी थी। हॉस्पिटल के स्टाफ ने फिरौती का भुगतान कर दिया था। Monaco ने कहा, "इस मामले की जानकारी मिलने पर FBI ने डिपार्टमेंट के साथ मिलकर हैकर्स की गतिविधियों को रोक दिया।" हैकर्स ने इस हॉस्पिटल के सर्वर को एनक्रिप्ट करने के लिए Maui कहे जाने वाले एक मैलवेयर का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सर्वर को अनब्लॉक करने के लिए फिरौती मांगी गई थी। हॉस्पिटल ने सर्वर का एक्सेस दोबारा हासिल करने की कोशिश नाकाम होने के बाद हैकर्स को बिटकॉइन में लगभग एक लाख डॉलर का भुगतान किया था। 
Advertisement

हालांकि, इसके साथ ही हॉस्पिटल ने FBI को भी इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद जांच में मैलवेयर की पहचान की गई और फिरौती की रकम को चीन के मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले अपराधियों के पास भेजने का पता चला था। इनसे उत्तर कोरिया के सायबर अपराधियों को क्रिप्टोकरेंसी को सामान्य करेंसी में कन्वर्ट करने में मदद मिलती है। Monaco ने बताया, "जस्टिस डिपार्टमेंट ने फिरौती की इस रकम के साथ ही ऐसे अटैक्स का शिकार बने कुछ और पीड़ितों की ओर से चुकाई गई रकम को भी रिकवर कर लिया।" हाल ही में ब्लॉकचेन Harmony प्रोटोकॉल के Horizon ब्रिज से लगभग 10 करोड़ डॉलर की चोरी के पीछे उत्तर कोरिया के हैकिंग ग्रुप Lazarus के होने का शक है। इस चोरी और चुराए गए फंड की लॉन्ड्रिंग के तरीके से Lazarus के शामिल होने का संकेत मिल रहा है। 

ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म Elliptic की रिपोर्ट में कहा गया था कि हैकर ने जिस तरीके से हैक का षडयंत्र किया है वह Lazarus के पिछले हैक्स के जैसा है। अमेरिकी सरकार ने हाल ही में बताया था कि प्ले-टु-अर्न गेम Axie Infinity पर लगभग 62.5 करोड़ डॉलर के हैक में Lazarus शामिल था। ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म PeckShield ने खुलासा किया है कि Horizon ब्रिज से चोरी करने वाले हैकर्स ने चुराए गए फंड की लॉन्ड्रिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही Harmony ने चुराए गए फंड की रिकवरी के लिए 10 लाख डॉलर के रिवॉर्ड की पेशकश की थी। फर्म ने कहा था कि अगर हैकर चुराई गई क्रिप्टोकरेंसीज को वापस कर देता है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hackers, DoJ, China, Market, Server, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.