Ukraine का Tether से निवेदन, रूस के नागरिकों की ट्रांजैक्शंस बंद करें

Tether ने यूक्रेन के इस निवेदन को अस्वीकार कर दिया है। Kraken और Coinbase जैसे अन्य एक्सचेंज भी ऐसे निवेदन को मानने से इनकार कर चुके हैं

Ukraine का Tether से निवेदन, रूस के नागरिकों की ट्रांजैक्शंस बंद करें

Tether ने यूक्रेन के इस निवेदन को अस्वीकार कर दिया है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो से जुड़ी फर्में रूस के यूजर्स को ब्लॉक नहीं करना चाहती
  • इससे पहले फंड को विदेश ले जाने के लिए Tether का इस्तेमाल होता रहा है
  • Tether एक प्राइवेट फर्म है जो एक स्टेबलकॉइन इश्यू करती है
विज्ञापन
यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मिनिस्टर, Mykhailo Fedorov स्टेबलकॉइन इश्यू करने वाले Tether से रूस के लोगों के साथ बिजनेस बंद करने का निवेदन किया है। इससे पहले यूक्रेन एपल और इंटेल जैसी कंपनियों और क्रिप्टो एक्सचेंजों को रूस के लिए गुड्स और सर्विसेज का एक्सेस रोकने का निवेदन कर चुका है। हालांकि, Tether ने यूक्रेन के इस निवेदन को अस्वीकार कर दिया है। Kraken और Coinbase जैसे अन्य एक्सचेंज भी ऐसे निवेदन को मानने से इनकार कर चुके हैं। इनका कहना है कि क्रिप्टोकरंसीज सेंसरशिप लगाने के खिलाफ हैं और इस वजह से ऐसे निवेदन नहीं माने जा सकते।

Tether ने यूक्रेन के मिनिस्टर को सीधा जवाब नहीं दिया है। CoinDesk को दिए स्टेटमेंट में Tether ने कहा, "Tether की ओर से यह पक्का करने के लिए निरंतर निगरानी की जाती है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले कोई गलत मूवमेंट न हों।" पिछले महीने के अंत में रूस के हमले के बाद से यूक्रेन की सरकार रूस के साथ कारोबार बंद करने के लिए विभिन्न देशों और कंपनियों से निवेदन कर रही है। PayPal और शेल जैसी कंपनियों ने रूस से बाहर निकलने के लिए कदम उठाए हैं। हालांकि, क्रिप्टो से जुड़ी अधिकतर फर्में रूस के यूजर्स के लिए एक्सेस को ब्लॉक नहीं करना चाहती।

Bloomberg की रिपोर्ट में कहा गया है कि Fedorov के विशेषतौर पर Tether का जिक्र करने से यह संकेत मिल रहा है कि रूस के बड़े कारोबारी देश से बाहर फंड ले जाने के लिए USDT का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पहले फंड को विदेश ले जाने के लिए Tether का इस्तेमाल होता रहा है। इसे बाद में बिटकॉइन जैसी अन्य क्रिप्टोकरंसीज में कन्वर्ट कराया जाता है। 

डेटा एनालिटिक्स फर्म Kaiko के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि रूबल में डॉमिनेशन वाली क्रिप्टो ट्रेडिंग की वॉल्यूम का बड़ा हिस्सा Tether के इस्तेमाल से हो रहा है। Tether एक प्राइवेट फर्म है जो एक स्टेबलकॉइन इश्यू करती है। Tether का दावा है कि इस स्टेबलकॉइन के बदले डॉलर में रिजर्व रखा जाता है। हालांकि, इस दावे के खिलाफ न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल ने तीन वर्ष पहले एक कानूनी मामला भी दायर किया था। Tether की ओर से पिछले वर्ष इस मामले का निपटारा कर लिया गया था।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ukraine, Tether, Block, Russia, Users, Transactions

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »