क्रिप्टो की जानकारी देने के लिए फ्री कोर्स चलाएगी Jack Dorsey की Bitcoin Academy

इस कोर्स में Crypto Blockchain Plug की क्रिप्टो एक्सपर्ट Najah J Roberts और सॉफ्टवेयर डिवेलपर Lamar Wilson की महत्वपूर्ण भूमिका होगी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 10 जून 2022 18:50 IST
ख़ास बातें
  • फ्री क्रिप्टो क्लासेज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित होंगी
  • कोर्स को सितंबर में शुरू किया जाएगा
  • Dorsey ने पिछले वर्ष ट्विटर से इस्तीफा दिया था

Dorsey को क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थकों में से एक माना जाता है

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के फाउंडर Jack Dorsey और म्यूजिक से जुड़े आर्टिस्ट Jay-Z ने क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में जानकारी देने के लिए एक फ्री कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने 'Bitcoin Academy' की शुरुआत की है। यह क्रिप्टो ट्रेडिंग और माइनिंग पर क्लासेज की सीरीज आयोजित करेगी।

ये फ्री क्रिप्टो क्लासेज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित की जाएंगी। इस कोर्स में Crypto Blockchain Plug की क्रिप्टो एक्सपर्ट Najah J Roberts और सॉफ्टवेयर डिवेलपर Lamar Wilson की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। Bitcoin Academy की वेबसाइट पर बताया गया है, "यह कोर्स का उद्देश्य क्रिप्टो के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाना है। इससे कुछ रुकावटों को दूर किया जा सकेगा और लोग फाइनेंस और विशेषतौर पर बिटकॉइन के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकेंगे।" कोर्स को सितंबर में शुरू किया जाएगा। 

हाल ही में Dorsey को एक बड़ा झटका लगा था जब उनके एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की वैल्यू काफी घट गई थी। Dorsey की ओर से किए गए पहले ट्वीट को पिछले वर्ष NFT के तौर पर 29 लाख डॉलर में बेचा गया था। इसके होल्डर Sina Estavi ने कुछ महीने पहले इसे दोबारा बेचने की कोशिश की थी लेकिन इसके लिए उन्हें केवल 280 डॉलर की सबसे अधिक बिड मिली थी। ट्विटर के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर Dorsey ने इस्तीफा दे दिया था। 

Dorsey ने पिछले वर्ष ने ग्रैमी विनर महिला रैपर Cardi B के एक ट्वीट के जवाब में Bitcoin को डॉलर की तुलना में बेहतर विकल्प कहा था। इसके बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई थी। वह इससे पहले यह सुझाव भी दे चुके हैं कि इंटरनेट के लिए बिटकॉइन एक ग्लोबल करेंसी बन सकता है। Dorsey डिजिटल पेमेंट फर्म Block को संभालते हैं। इस फर्म को उन्होंने 2009 में शुरू किया था। Dorsey ने बताया था कि Block कस्टम सिलिकॉन और ओपन सोर्स पर बेस्ड एक बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम बनाने की योजना रखती है। यह सिस्टम फर्म के मौजूदा बिटकॉइन बेस्ड प्रोजेक्ट के साथ जुड़ेगा, जिसमें एक ओपन डेवलपर प्लेटफॉर्म तैयार करने के अलावा क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक हार्डवेयर वॉलेट बनाने भी शामिल है। Dorsey को क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थकों में से एक माना जाता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, Course, Bitcoin, Investors, Twitter, NFT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.