Bitcoin लेगा अमेरिकी डॉलर की जगह!

क्रिप्टोकरेंसी द्वारा अमेरिकी डॉलर की जगह लेने के ऊपर हुई कार्डी बी और जैक डोर्सी की इस बातचीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर रिएक्शन आते देखे।

Bitcoin लेगा अमेरिकी डॉलर की जगह!

Bitcoin इस समय दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है

ख़ास बातें
  • Bitcoin को Jack Dorsey ने बताया अमेरिकी डॉलर का सबसे बेहतर विकल्प
  • कहा Bitcoin लेगा US Dollar की जगह
  • Cardi B द्वारा ट्विटर पर पूछा गया था एक प्रश्न
विज्ञापन
Twitter के पूर्व CEO जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने ग्रैमी विनर महिला रैपर कार्डी बी (Cardi B) के एक ट्वीट के रिप्लाई में Bitcoin को US Dollor (अमेरिकी डॉलर) की तुलना में बेहतर विकल्प बता डाला। इसके बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। डोर्सी का कहना है कि बिटकॉइन अमेरिकी डॉलर की जगह लेगा। दरअसल, कार्डी बी ने ट्विटर पर पूछा कि क्या क्रिप्टो अमेरिकी करेंसी की जगह लेगा, जिस पर डोर्सी ने जवाब दिया, "हां, बिटकॉइन लेगा।" डोरसी, अब डिजिटल पेमेंट और फाइनेंस सर्विस कंपनी Block (पूर्व में Sqaure) को संभालते हैं। इस कंपनी को उन्होंने 2009 में स्थापित किया था।

क्रिप्टोकरेंसी द्वारा अमेरिकी डॉलर की जगह लेने के ऊपर हुई कार्डी बी और जैक डोर्सी की इस बातचीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर रिएक्शन आते देखे। Dogecoin के सह-संस्थापक बिली मार्कस (Billy Markus) ने एक मीम पोस्ट किया कि कैसे डॉजकॉइन अमेरिकी डॉलर की तुलना में अधिक स्थिर है, जबकि बिटकॉइन निवेशक डेनिस पोर्टर (Dennis Porter) ने बताया कि "इस तरह की बातचीत वास्तव में होनी ही थी।"
 
 

डोरसी ने बीते अक्टूबर में कहा था कि Block माइनर्स के साथ-साथ बिजनेस के लिए कस्टम सिलिकॉन और ओपन सोर्स पर आधारिक एक बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम बनाने पर विचार कर रहा है। यह सिस्टम कंपनी के मौजूदा बिटकॉइन आधारित प्रोजेक्ट के साथ जुड़ेगा, जिसमें एक ओपन डेवलपर प्लेटफॉर्म बनाने के लिए एक बिजनेस के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक हार्डवेयर वॉलेट भी शामिल है।

डोर्सी इससे पहले यह सुझाव भी दे चुके हैं कि बिटकॉइन इंटरनेट के लिए एक ग्लोबल करेंसी बन जाएगा। डोर्सी ने यह दावा करते हुए निवेशकों पर भी कटाक्ष किया कि ब्लॉकचेन पर आधारित डीसेंट्रलाइज़्ड एप्लिकेशन Web3 मौजूदा इंटरनेट के समान सेंट्रलाइज़्ड कंट्रोल के अधीन है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, bitcoin updates, Twitter, Twitter Jack Dorsey, Jack Dorsey
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »