Crypto मंदी के बावजूद Terra ने अपने रिजर्व में जोड़े 765 करोड़ रुपये से ज्यादा के Bitcoin

पिछले कुछ दिनों से बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price) में गिरावट का दौर बना हुआ है।

Crypto मंदी के बावजूद Terra ने अपने रिजर्व में जोड़े 765 करोड़ रुपये से ज्यादा के Bitcoin

वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत में गिरावट का दौर चल रहा है।

ख़ास बातें
  • टेरा ने अपने बिटकॉइन रिजर्व को बढ़ाना जारी रखा हुआ है।
  • टेरा ने 100 मिलियन डॉलर (लगभग 765 करोड़ रुपये) की कीमत के बिटकॉइन खरीदे।
  • बिटकॉइन की कीमत 40 हजार डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) तक नीचे आ चुकी है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी में हाल में मंदी का दौर चल रहा है। लेकिन, Terra पर इस मंदी का असर होता नहीं दिख रहा है। 15 अप्रैल को बिटकॉइन और ईथर जैसी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ने ट्रेडिंग की शुरुआत गिरावट के साथ की। Solana, Cardano जैसे टोकन भी गिरावट के साथ खुले। इसी बीच, Terra ने अपने बिटकॉइन खजाने में और इजाफा कर लिया है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हालिया मंदी के बावजूद टेरा ने 100 मिलियन डॉलर (लगभग 765 करोड़ रुपये) की कीमत के बिटकॉइन और खरीद लिए हैं, जिसका खुलासा प्लेटफॉर्म ने ट्विटर पर किया है। 

2022 की शुरुआत में, टेराफॉर्म लैब्स (Terraform Labs) के फाउंडर और सीईओ डू वॉन (Do Kwon) ने एक स्टेबल कॉइन (UST) लॉन्च करने का इरादा जाहिर किया था। यह कॉइन फिएट मनी (सरकार द्वारा मान्य करेंसी) के बजाए 10 बिलियन डॉलर की कीमत के बिटकॉइन रिजर्व से सपोर्टेड होगा। 

इस खुलासे के बाद से टेरा ने अपने बिटकॉइन रिजर्व को बढ़ाना शुरू कर दिया। इसने पहले दो ट्रांजैक्शन मार्च में किए जिसमें इसने लगभग 1500 बिटकॉइन (BTC) प्रत्येक ट्रांजैक्शन में खरीदे। इसके कुछ समय बाद ही टेरा ने एक सिंगल ट्रांजैक्शन में 2,943 बिटकॉइन (BTC) खरीद डाले।  

जैसा कि प्लेटफॉर्म ने अपने प्लान में बताया था, इसने बिटकॉइन रिजर्व को भरना जारी रखते हुए अप्रैल में भी बिटकॉइन खरीदने का सिलसिला जारी रखा। महीने की शुरुआत में इसने 230 मिलियन डॉलर (लगभग 1761 करोड़ रुपये) की कीमत के बिटकॉइन खरीद डाले। इसके कुछ दिन बाद ही लूना फाउंडेशन गार्ड (Luna Foundation Guard (LFG) ने 176 डॉलर की कीमत की डिजिटल करेंसी खरीदी।

पिछले कुछ दिनों से क्रिप्टोकरेंसी में मंदी देखी जा रही है। साथ ही बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price) में गिरावट का दौर बना हुआ है। यह 40 हजार डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) की कीमत के नीचे आ गया है जो कि मार्च के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। इसके बाद भी टेरा के हौसले बुलंद हैं और 13 अपैल को इसने खुलासा किया कि इसके रिजर्व में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 765 करोड़ रुपये) की कीमत के बिटकॉइन और जोड़े गए हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BTC, Bitcoin, Terra, Terra Luna, UTC
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »