श्रीलंका के सेंट्रल बैंक ने बदहाल स्थिति के बीच दी क्रिप्टो के खिलाफ चेतावनी

रेगुलेटरी सिस्टम की कमी के कारण CBSL ने यह स्पष्ट किया है कि उसने किसी फर्म को क्रिप्टो से जुड़ी सर्विसेज के लिए अनुमति नहीं दी है

श्रीलंका के सेंट्रल बैंक ने बदहाल स्थिति के बीच दी क्रिप्टो के खिलाफ चेतावनी

CBSL के लिए ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट भी चिंता का एक कारण है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली हो रही है
  • श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक हालात स्थितियां खराब हैं
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक स्थितियां लगातार खराब हुई हैं। इसके मद्देनजर सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (CBSL) ने लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने के खिलाफ चेतावनी दी है। रेगुलेटरी सिस्टम की कमी के कारण CBSL ने यह स्पष्ट किया है कि उसने किसी फर्म को क्रिप्टो से जुड़ी सर्विसेज के लिए अनुमति नहीं दी है।

श्रीलंका के प्रेसिडेंट Gotabaya Rajapaksa फरार हो गए हैं। इसके विरोध में लोगों ने सरकारी संस्थानों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। CBSL ने एक ब्लॉग पोस्ट में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को खरीदने और इनकी ट्रेडिंग को लेकर सतर्कता बरतने के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है, "CBSL ने किसी फर्म को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी स्कीम्स चलाने के लिए लाइसेंस या अनुमति नहीं दी है। इसके अलावा इनिशियल कॉइन ऑफरिंग, क्रिप्टो माइनिंग या क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए भी अनुमति नहीं है।" श्रीलंका में राजनीतिक संकट और आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के साथ ही CBSL के लिए ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट भी चिंता का एक कारण है। 

क्रिप्टो सेगमेंट का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन मार्च में 2 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का था। यह घटकर लगभग 91.4 अरब डॉलर हो गया है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व और कुछ अन्य देशों के सेंट्रल बैंक की ओर से इंटरेस्ट रेट बढ़ाने, स्लोडाउन और क्रिप्टो प्रोजेक्ट Terra के नाकाम होने से क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली हो रही है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 69,000 डॉलर का हाई छुआ था। इसका प्राइस घटकर 20,000 डॉलर से कुछ अधिक पर है। बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में भी काफी गिरावट आ चुकी है।   

CBSL ने लोगों को मुनाफा हासिल करने के लिए क्रिप्टो स्कीमों पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है क्योंकि इससे उन्हें बड़ा वित्तीय जोखिम हो सकता है। ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, "लोगों को क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट से बड़े वित्तीय, कानूनी और सुरक्षा से जुड़े जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को इंटरनेट और जरियों से ऑफर की जा रही विभिन्न प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी स्कीम्स के झांसे में नहीं आने की भी चेतावनी दी जाती है।"  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, Bitcoin, Federal Reserve, Market, Sri Lanka, Warning

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  3. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  4. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  5. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  8. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  9. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  10. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »