ड्रग्स की तलाश में फार्म में मारा छापा, निकला अवैध क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग फार्म

पुलिस रिपोर्ट आगे बताती है कि बिजली कंपनी की बिजली तेज़ी से खत्म हो रही थी, जिससे उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। एक टेकनीशियन ने बताया कि फार्म 2,000 यूरो की मासिक बिजली चोरी कर रहा था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • स्पेन के सैंटिपोंस में अवैध क्रिप्टो माइनिंग फार्म को नष्ट किया गया
  • अवैध तरीके से चुरा रहे थे प्रति माह 2,000 यूरो से ज्यादा की बिजली
  • Bitcoin माइनिंग में इस्तेमाल होने वाली ASIC का हो रहा था इस्तेमाल

फार्म में 21 ASIC का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनका इस्तेमाल खास तौर पर बिटकॉइन माइनिंग के लिए किया जा रहा था

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग (Cryptocurrency Mining) से पैसा तो कमाया जा सकता है, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाली अत्यधिक बिजली माइनर्स के लिए सबसे बड़ी सरदर्दी है। शायद यही एक कारण हो सकता है कि स्पेन में एक अवैध माइनिंग फार्म चलाया जा रहा था, जहां चुराई गई बिजली से क्रिप्टो माइनिंग की जा रही थी। कथित तौर पर पुलिस ने इस अवैध क्रिप्टो माइनिंग फार्म को नष्ट कर दिया है।

स्पेन के सैंटिपोंस में अवैध क्रिप्टो माइनिंग फार्म को नष्ट करने पर पुलिस विभाग ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें बताया गया है कि इस फार्म को शुरुआत में  एक मारिजुआना (एक प्रकार का ड्रग) सेटअप माना जाता था, लेकिन बाद में यह 50,000 यूरो से अधिक के अनुमानित वैल्यू का एक माइनिंग सेंटर बन गया था। इस फार्म को शहर के बिजली ग्रिड से अवैध तरीके से कनेक्ट किया गया था, और क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर क्रिप्टो माइनिंग हो रही थी, इसलिए माइनिंग से पैदा हुई गर्मी को दूर करने के लिए खास डिज़ाइन किए गए पावरफुल औद्योगिक पंखों के साथ एडवांस कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा  था।

पुलिस रिपोर्ट आगे बताती है कि बिजली कंपनी की बिजली तेज़ी से खत्म हो रही थी, जिससे उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। एक टेकनीशियन ने बताया कि फार्म 2,000 यूरो की मासिक बिजली चोरी कर रहा था।

पुलिस ने फार्म में क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के लिए कई आधुनिक टूल्स को पाया। वहां 21 ASIC का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनका इस्तेमाल खास तौर पर बिटकॉइन माइनिंग के लिए किया जा रहा था। इसका अनुमानित मूल्य 31,500 यूरो (लगभग 26.5 लाख रुपये) से अधिक थी, और इसके जरिए 2,500 यूरो प्रति माह का मुनाफा कमाया जा सकता है। एक RIG माइनिंग उपकरण भी पाया गया, जिसका इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के लिए भी किया जाता है, जिसका अनुमानित मूल्य 13,000 यूरो हो सकता है और प्रति माह 1,000 यूरो का मुनाफा कमा सकता है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.