Vueling एयरलाइन्स ने की Crypto पेमेंट्स की घोषणा, Bitcoin समेत 13 क्रिप्टोकरेंसी में लेगी पेमेंट

Vueling यूरोप की पहली किफायती एयरलाइन कंपनी होगी जो क्रिप्टो के रूप में पेमेंट को स्वीकार करेगी।

Vueling एयरलाइन्स ने की Crypto पेमेंट्स की घोषणा, Bitcoin समेत 13 क्रिप्टोकरेंसी में लेगी पेमेंट

Photo Credit: Twitter/Vueling

Vueling एयरलाइन्स स्पेन की कंपनी है जो क्रिप्टो पेमेंट्स शुरू करने जा रही है

ख़ास बातें
  • Vueling ने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म BitPay के साथ की है भागीदारी
  • कंपनी क्रिप्टो पेमेंट्स को पेमेंट के वैकल्पिक तरीके के रूप में शुरू करेगी
  • क्रिप्टो का विस्तार दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Cryptocurrency मार्केट की मंदी निवेशकों को भले ही डरा रही हो लेकिन क्रिप्टो का विस्तार दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। फैशन ब्रैंड्स से लेकर फूड चेन तक इसको अपनी सर्विसेज में शामिल कर चुकी हैं। अब एयरलाइन इंडस्ट्री से एक और नया नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है। Vueling एयरलाइन्स ने क्रिप्टो में पेमेंट स्वीकार करने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने पॉपुलर क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म BitPay के साथ भागीदारी की है। Vueling स्पेन की एयरलाइन कंपनी है और क्रिप्टो कड़ी में शामिल होने वाली लेटेस्ट कंपनी है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह पेमेंट के इस डिजिटल मेथड में 13 क्रिप्टोकरेंसी को शामिल करेगी। 

स्पेनिश एयरलाइन कंपनी Vueling ने अपनी पेमेंट सर्विस में क्रिप्टोकरेंसी को जोड़ने की घोषणा करते हुए कहा है कि वह 2023 से डिजिटल करेंसी में भुगतान की सेवा को शुरू कर देगी। कंपनी क्रिप्टो पेमेंट्स को पेमेंट के वैकल्पिक तरीके के रूप में शुरू करेगी। इसके लिए कंपनी ने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म BitPay और पेमेंट नेटवर्क Universal Air Travel Plan (UATP) के साथ करार किया है। कंपनी ने कहा है कि 2023 शुरू होते ही इसके पैसेंजर एक दर्जन से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी को रिजर्वेशन करते समय भुगतान के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे जिसमें Bitcoin भी शामिल है। यह विकल्प केवल एकल यानि इंडिविजुअल पैसेंजर्स को ही दिया जाएगा। 

Vueling यूरोप की पहली किफायती एयरलाइन कंपनी होगी जो क्रिप्टो के रूप में पेमेंट को स्वीकार करेगी। जबिक यूरोप की अन्य बड़ी एयरलाइन कंपनी जैसे airBaltic और LOT Polish Airlines ने पहले ही क्रिप्टो पेमेंट्स को अपनी सर्विसेज में लागू कर दिया था। ये कंपनियां 2014 से ही क्रिप्टो पेमेंट्स को अपना चुकी हैं। पेमेंट नेटवर्क Universal Air Travel Plan (UATP) ने दावा किया है कि जब कोई ग्राहक क्रिप्टो में पेमेंट करेगा तो यह ट्रांजैक्शन पुश ट्रांजैक्शन के रूप में किया जाएगा ताकि लेन देन में किसी तरह का फ्रॉड न किया जा सके और न ही ग्राहक को किसी तरह के झांसे में फंसाया जा सके।

Vueling में डिस्ट्रीब्यूशन एंड अलायंसेज मैनेजर जीसस मॉन्जो ने कहा, "इस समझौते के साथ Vueling ने फिर से साबित कर दिया है कि वह एक डिजिटल एयरलाइन है। हमें BitPay के साथ भागीदारी करने की बेहद खुशी है, जिससे कि हमारे ग्राहक क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांजैक्शन कर सकेंगे और यह सब पूरी सक्योरिटी और भरोसे के साथ संभव हो सकेगा।"
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto Paymemts
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »