Solana Labs और Multicoin Capital पर कानून के उल्लंघन का आरोप

Solana के इनवेस्टर Mark Young की ओर से दायर इस मामले में बताया गया है कि Solana Labs और अन्यों ने SOL को एक सिक्योरिटीज स्टेटमेंट के बिना सिक्योरिटीज के तौर पर बेचा था

Solana Labs और Multicoin Capital पर कानून के उल्लंघन का आरोप

प्रतिवादियों ने अमेरिका में SOL को बढ़ावा देने के लिए बड़ी रकम खर्च की थी

ख़ास बातें
  • प्रतिवादियों पर रिटेल इनवेस्टर्स के नुकसान से फायदा उठाने का आरोप है
  • Solana के इनवेस्टर Mark Young की ओर से मामला दायर किया गया है
  • आरोपियों ने SOL को एक सिक्योरिटीज स्टेटमेंट के बिना बेचा था
विज्ञापन
ब्लॉकचेन Solana के इकोसिस्टम से जुड़ी प्रमुख पार्टीज के खिलाफ Solana के एक इनवेस्टर ने भ्रमित करने वाले स्टेटमेंट देने और रिटेल कस्टमर्स को अनरजिस्टर्ड सिक्योरिटीज बेचकर मुनाफा कमाने का आरोप लगाते हुए एक कानूनी मामला दर्ज कराया है। इस मामले के आरोपियों में Solana Labs, Solana Foundation, Solana के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Anatoly Yakovenko और क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फर्म Multicoin Capital शामिल हैं।

Solana के इनवेस्टर Mark Young की ओर से दायर इस मामले में बताया गया है कि Solana Labs और अन्यों ने SOL को एक सिक्योरिटीज स्टेटमेंट के बिना सिक्योरिटीज के तौर पर बेचा था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि प्रतिवादियों ने इन कथित अनरजिस्टर्ड सिक्योरिटीज को बढ़ावा दिया था। Young ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष सितंबर में SOL को खरीदा था। उन्होंने कहा है, "SOL सिक्योरिटीज को खरीदने वालों ने एक एंटरप्राइज Solana में इनवेस्ट किया था। इन लोगों को प्रमोटर्स Solana Labs और Solana Foundation की  Bitcoin और Ethereum को टक्कर देने वाला एक ब्लॉकचेन नेटवर्क बनाने की कोशिशों से प्रॉफिट की उम्मीद है।" 

इस मामले में Solana Labs पर लगाए गए आरोपों में से एक SOL के सेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो होने से प्रतिवादियों को इससे फायदा होना है। Young का दावा है कि प्रतिवादियों ने रिटेल इनवेस्टर्स के नुकसान से फायदा लिया है। कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि प्रतिवादियों ने अमेरिका में  SOL को बढ़ावा देने के लिए बड़ी रकम खर्च की थी। इससे  SOL के प्राइस में तेजी आई थी। 

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Coinbase ने Solana के लिए स्टेकिंग बेनेफिट्स को शुरू किया है, जिससे SOL इनवेस्टर्स को रिवॉर्ड मिलेंगे। ये रिवॉर्ड एक्सचेंज के नेटवर्क में SOL कॉइन्स की होल्डिंग और स्टेकिंग के लिए दिए जाएंगे। Solana के लिए Coinbase पर स्टेकिंग का मौजूदा अनुमानित रिटर्न लगभग 3.85 प्रतिशत एनुअल पर्सेंटेज यील्ड (APY) का है। रिवॉर्ड प्रत्येक तीन से चार दिनों में दिए जाएंगे। स्टेकिंग के प्रोसेस में एक ब्लॉकचेन नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए क्रिप्टो एसेट्स को डिपॉजिट और ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करना शामिल होता है। प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) माइनिंग को सपोर्ट करने वाली ब्लॉकचेन्स स्टेकिंग की अनुमति देती हैं। स्टेकिंग से क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स को रिटर्न बढ़ाने का मौका मिलता है। Solana एक PoS ब्लॉकचेन है। यह SOL होल्डर्स को अपने एसेट्स होल्ड करने और रिटर्न कमाने का मौका देती है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Solana, Law, Blockchain, Investors, America, Bitcoin, Profit, Exchange

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »