अमेरिकी रैपर Snoop Dogg की MOBLAND Metaverse पर डिजिटल वीड लाने की तैयारी

MOBLAND एक ब्लॉकचेन गेम है जिसके इनवेस्टर्स में Twitch के को-फाउंडर Justin Kan, Terra के Do Kwon और ​​Animoca Brands शामिल हैं

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 15:32 IST
ख़ास बातें
  • MOBLAND पर Snoop डिजिटल वीड फार्म चलाएंगे
  • Snoop Dogg क्रिप्टो इंडस्ट्री के बड़े समर्थक हैं
  • वीड फार्म NFT की थर्ड जेनरेशन का हिस्सा है

वीड फार्म NFT की थर्ड जेनरेशन का हिस्सा है

अमेरिकी रैपर Snoop Dogg और उनके बेटे Cordell Broadu उर्फ "Champ Medici" मेटावर्स पर डिजिटल वीड ला रहे हैं। इन्होंने हाल ही में माफिया की थीम वाले मेटावर्स प्रोजेक्ट MOBLAND के साथ पार्टनरशिप की थी। MOBLAND पर  Snoop डिजिटल वीड फार्म चलाएंगे। MOBLAND एक ब्लॉकचेन गेम है जिसके इनवेस्टर्स में Twitch के को-फाउंडर Justin Kan, Terra के Do Kwon और ​​Animoca Brands शामिल हैं। 

गेम के प्लेयर्स के लिए Snoop Dogg के ब्रांडेड डिजिटल वीड फार्म NFT और उनके बेटे Champ Medici से जुड़ा कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। एक प्रेस विज्ञप्ति में MOBLAND के को-फाउंडर Roy Liu के हवाले से बताया गया है कि वीड फार्म NFT की थर्ड जेनरेशन का हिस्सा है। Snoop Dogg ने कहा, "मेरे बेटे ने मुझे MOBLAND के साथ जुड़ने के महत्व और NFT के तौर पर डिजिटल वीड फार्म की जानकारी दी। इस सेगमेंट बड़ा बदलाव हो रहा है और मैं इसमें आगे रहना चाहता हूं।" Champ Medici का कहना था, "मैंने अपने पिता को वीडियो गेम्स खेलते देखा है। इसी वजह से मैंने सोचा की मेटावर्स और डिजिटल वीड को एक साथ लाने में कोई मुश्किल नहीं होगी।"  

MOBLAND एक एक्शन गेम है जिसमें यूजर्स अपने सिंडीकेट के मेंबर्स को एक्वायर, ट्रेड और एक्सपैंड करते हैं। एक हिप हॉप सुपरस्टार और कारोबारी होने के साथ ही Snoop Dogg क्रिप्टो  इंडस्ट्री के बड़े समर्थक हैं। Sandbox में एक वर्चुअल कॉन्सर्ट आयोजित करने के बाद उन्होंने अब MOBLAND का रुख किया है। 

हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाल ही में अमेरिका में दो लोगों को 'Frosties' कही जाने वाली उनकी  NFT सीरीज के साथ मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने अपना NFT प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले बायर्स को लगभग 11 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। इस तरह के मामले 'रग पुल स्कैम' कहे जाते हैं, जिनमें NFT प्रोजेक्ट्स या क्रिप्टोकरेंसीज के क्रिएटर्स जल्द बिक्री करने के बाद गायब हो जाते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Metaverse, snoop dogg, NFT, Digital, MOBLAND, Blockchain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.