Bitcoin रही 2021 की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी, जानें कौन है No. 1

"2021 रैप अप" पोस्ट में, CoinMarketCap ने ट्वीट किया कि Shiba Inu के बाद Bitcoin, Dogecoin, Cardano, और Ethereum ने पॉपुलेरिटी इंडेक्स पर क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है।

Bitcoin रही 2021 की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी, जानें कौन है No. 1

Most Popular Cryptocurrency 2021: Shiba Inu ने हराया Bitcoin, Ether को

ख़ास बातें
  • Shina Inu को 2021 की सबसे पॉपुलर क्रिप्टकरेंसी का खिताब मिला
  • दूसरे नंबर पर Bitcoin और तीसरे नंबर पर रहा Dogecoin
  • Cardano और Ethereum को मिला चौथा और पांचवां स्थान
विज्ञापन
Shiba Inu के लिए 2021 बेहद खास रहा है, क्योंकि इस क्रिप्टो कॉइन (Crypto Coin) की स्थापना के बाद से यह पहला साल रहा है, जब इस कॉइन ने वैल्यू के हिसाब से आपार शोहरत हासिल की है। इसकी पॉपुलेरिटी इससे पता चलती है कि ग्लोबल मार्केट ट्रैकर CoinMarketCap के 2021 के सबसे पॉपुलर क्रिप्टो में Shiba Inu टॉप पर रहा। इस मीम कॉइन ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin), दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो कॉइन ईथर (Ether) और सबसे लोकप्रिय मीम करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) को पछाड़ दिया है। $20 बिलियन (लगभग 1,50,120 करोड़ रुपये) से अधिक के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ, SHIB मूल्यांकन के मामले में तेरहवीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस साल अक्टूबर में, SHIB टोकन एक हफ्ते के भीतर 216 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया और उस समय $0.000088 (लगभग 0.0066 रुपये) पर ट्रेड करते हुए अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। खबर लिखे जाने तक, प्रत्येक SHIB टोकन की कीमत $0.00003823 (लगभग 0.0029 रुपये) थी।

"2021 रैप अप" पोस्ट में, CoinMarketCap ने ट्वीट किया कि Shiba Inu के बाद Bitcoin, Dogecoin, Cardano, और Ethereum ने पॉपुलेरिटी इंडेक्स पर क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है।
 

WatcherGuru से पता चलता है कि मज़ाक के तौर पर शुरू किया गया मीम कॉइन 25 अक्टूबर को मार्केट वैल्यू के हिसाब से 11वें सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी कॉइन के रूप में उभरा।

3 दिसंबर को, कनाडाई ऑनलाइन मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर Ask The Doctor ने घोषणा की थी कि उसने अपनी बैलेंस शीट में $1.5 मिलियन (लगभग 11.26 करोड़ रुपये) कीमत के शीबा इनु टोकन जोड़े हैं। इसके अलावा, यह भी बताया था कि कंपनी पेमेंट के तौर पर SHIB स्वीकारने की योजना बना रही है।

अमेरिकी मूवी थियेटर चेन AMC भी पेमेंट के विकल्प के रूप में शीबा इनु टोकन की स्वीकृति पर विचार कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »