Shiba Inu के सितारे बुलंद, इथेरियम व्हेल ने खरीदें 44 करोड़ रुपये के टोकन

शिबा इनु की कीमत में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

Shiba Inu के सितारे बुलंद, इथेरियम व्हेल ने खरीदें 44 करोड़ रुपये के टोकन

शिबा इनु पिछले 24 घंटों में इथेरियम व्हेल्स द्वारा खरीदा जाने वाला सबसे पॉपुलर टोकन बन गया है।

ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में शिबा इनु की कीमत में 0.39 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  • पांचवें सबसे बड़े व्हेल अकाउंट ने किया है ट्रांजैक्शन।
  • शिबा इनु उन टोकनों में शुमार है जो बड़े ट्रेडर्स सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं
विज्ञापन
Robinhood पर लिस्टिंग के बाद Shiba Inu की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। हाल ही में अमेरिकन फाइेंशियल सर्विस कंपनी Robinhood ने अपने ग्राहकों को शीबा इनु (Shiba Inu) समेत कई पॉपुलर टोकनों में डील करने की मंजूरी दी है। अब SHIB से जुड़ी एक बड़ी अपडेट में सामने आया है कि एक बड़े व्हेल अकाउंट ने 2.2 खरब शिबा इनु टोकन खरीदे हैं। इनकी कीमत 44 करोड़ रुपये से अधिक है। 

WhaleStats की एक रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें सबसे बड़े व्हेल अकाउंट ने बड़ी संख्या में शिबा इनु क्रिप्टोकरेंसी को खरीदा है। यह ट्रांजैक्शन BlueWhale0073 नाम व्हेल अकाउंट से किया गया है। यह एक इथेरियम व्हेल अकाउंट बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले रॉबिनहुड पर शिबा इनु को शामिल किया गया था। इसके प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने के बाद Shiba Inu की कीमत काफी बढ़ चुकी है। उसी दिन 24 घंटों में यह 36% बढ़कर दो माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

इस वक्त शिबा इनु उन टोकनों में शुमार है जो बड़े ट्रेडर्स सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा इथेरियम व्हेल शामिल हैं जो इस टोकन को पर्चेज कर रहे हैं। WhaleStats की रिपोर्ट कहती है कि शिबा इनु पिछले 24 घंटों में इथेरियम व्हेल्स द्वारा खरीदा जाने वाला सबसे पॉपुलर टोकन है। इसके अलावा टॉप 1000 इथेरियम व्हेल्स में शिबा इनु टॉप होल्डिंग बना हुआ है। यानी कि सबसे बड़े 1000 इथेरियम व्हेल्स में शिबा इनु की होल्डिंग सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टॉप वॉलेट्स में 1.6 अरब डॉलर के शिबा इनु कॉइन्स की होल्डिंग है। 

हालांकि, शिबा इनु की कीमत में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 0.39 प्रतिशत की गिरावट आई है जो कि काफी मामूली है। इससे पहले 12 अप्रैल को टोकन की कीमत में बड़ी बढ़त देखी गई थी जो कि 13.09 प्रतिशत की थी। उसके बाद से इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। खबर लिखे जाने तक भारत में शिबा इनु की कीमत 0.002058 रुपये थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »