Shiba Inu, Cardano के होल्डर्स को Binance कार्ड से परचेज पर मिलेगा कैशबैक

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने पिछले महीने Binance कार्ड पर सपोर्ट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Shiba Inu, XRP और Avalanche को जोड़ा था

Shiba Inu, Cardano के होल्डर्स को Binance कार्ड से परचेज पर मिलेगा कैशबैक

Binance कार्ड का पिछले महीने अर्जेंटीना में ट्रायल शुरू किया गया था

ख़ास बातें
  • SHIB को नौ करोड़ से अधिक जुड़े मर्चेंट्स स्वीकार कर रहे हैं
  • यह दूसरा सबसे बड़ा मीम कॉइन है
  • इन ट्रांजैक्शंस के लिए एक्सचेंज के गेटवे का इस्तेमाल किया जाएगा
विज्ञापन
लोकप्रिय मीम कॉइन्स में से एक Shiba Inu और Binance कार्ड के सपोर्ट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के होल्डर्स को क्रिप्टोकरेंसीज से परचेज करने पर 8 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इन क्रिप्टोकरेंसीज के होल्डर्स दुनिया भर में नौ करोड़ से अधिक मास्टरकार्ड से जुड़े मर्चेंट्स से क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर स्टोर में और ऑनलाइन परचेज कर सकेंगे।

क्रिप्टो एक्सचेंज  Binance ने पिछले महीने Binance कार्ड पर सपोर्ट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Shiba Inu, XRP और Avalanche को जोड़ा था। SHIB को नौ करोड़ से अधिक मास्टरकार्ड से जुड़े मर्चेंट्स स्वीकार कर रहे हैं। Binance कार्ड का पिछले महीने अर्जेंटीना में ट्रायल शुरू किया गया था। नियमित परचेज और क्रिप्टोकरेंसी में अंतर को कम करने के लिए Binance ने मास्टरकार्ड के साथ टाई-अप किया है। UAE के लग्जरी रिजॉर्ट Palazzo Versace Dubai ने पेमेंट के विकल्प के तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज को जोड़ा है। 

Binance के साथ पार्टनरशिप में दुबई का होटल Jaddaf Waterfront भी कस्टमर्स को Bitcoin, BNB और Shiba Inu जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट का विकल्प दे रहा है। इन ट्रांजैक्शंस के लिए एक्सचेंज के गेटवे का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले कुछ महीनों में बहुत से लोकप्रिय ब्रांड्स ने पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसीज को स्वीकार करना शुरू किया है। इनमें लग्जरी वॉच मेकर्स TAG Heuer और Breitling के अलावा Gucci जैसे फैशन ब्रांड्स शामिल हैं। 

Shiba Inu की टीम ने इससे जुड़ी गेम Shiba Eternity को पेश किया है। इसके साथ ही इस टोकन को लेकर Ethereum व्हेल्स की दिलचस्पी बढ़ गई है। WhaleStats के डेटा से पता चलता है कि इसके बड़े होल्डर्स के लिए SHIB सबसे अधिक इस्तेमाल वाले स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल है। Shiba Inu के बारे में कोई नई जानकारी आने पर Ethereum व्हेल्स की ओर से इसकी खरीदारी में तेजी आती है। ट्रेडिंग ऐप Robinhood ने इस मीम कॉइन के लिए ट्रांसफर की सुविधा शुरू कर दी है। रॉबिनहुड के यूजर्स प्लेटफॉर्म पर शिबा इनु ट्रांसफर कर सकते हैं और इसे रॉबिनहुड के ऐप पर अब भेजा और प्राप्त किया जा सकता है। शिबा इनु दूसरा सबसे बड़ा मीम कॉइन है। बड़ी संख्या में यूजर्स वाले रॉबिनहुड ट्रेडिंग ऐप पर शिबा इनु को अप्रैल में लिस्ट किया गया था। इस ऐप पर बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग की जा सकती है।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Purchase, Binance, Holders, Payments, Bitcoin, Exchange
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »