Shiba Inu के लिए Robinhood ने शुरू की डिपोजिट और विड्रॉल सर्विस

Robinhood यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर है कि अब वे लिस्टेड क्रिप्टोकरेंसी को प्लेटफॉर्म पर सेंड और रिसीव कर सकते हैं

Shiba Inu के लिए Robinhood ने शुरू की डिपोजिट और विड्रॉल सर्विस

रॉबिनहुड ट्रेडिंग ऐप पर शिबा इनु को अप्रैल में लिस्ट किया गया था

ख़ास बातें
  • रॉबिनहुड क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के क्षेत्र में 2018 में आई थी
  • उस दौरान प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन, डॉजकॉइन जैसे पॉपुलर टोकन किए गए थे लिस्ट
  • इस साल की शुरुआत में ऐप ने नॉन कस्टिडिअल वॉलेट लॉन्च किया
विज्ञापन
Shiba Inu के लिए ट्रेडिंग ऐप Robinhood ने ट्रांसफर की सुविधा शुरू कर दी है। अब रॉबिनहुड के यूजर्स प्लेटफॉर्म पर शिबा इनु ट्रांसफर कर सकते हैं, यानि कि टोकन को रॉबिनहुड ऐप पर अब सेंड और रिसीव किया जा सकता है। शिबा इनु के साथ ही प्लेटफॉर्म ने बिटकॉइन समेत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अन्य डिजिटल एसेट्स के लिए भी ट्रांसफर की सुविधा शुरू कर दी है। 

शिबा इनु दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी है। रॉबिनहुड ट्रेडिंग ऐप पर शिबा इनु को अप्रैल में लिस्ट किया गया था। इसकी लिस्टिंग के लिए क्रिप्टोकरेंसी को एड करने हेतु 5 लाख के लगभग वोट डाले गए थे जिसके बाद रॉबिनहुड ने शिबा इनु को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दे दी थी। 

रॉबिनहुड क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के क्षेत्र में 2018 में आई थी। उस दौरान प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन, डॉजकॉइन समेत कई पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी को लिस्ट किया गया था। इस साल की शुरुआत में ऐप ने नॉन कस्टिडिअल वॉलेट लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स अपनी क्रिप्टोकरेंसी को खुद ही मैनेज कर सकते हैं। पिछले महीने अफवाह थी कि FTX रॉबिनहुड को खरीद सकती है, लेकिन बाद में FTX ने इस तरह की अफवाहों को नकार दिया था। 

Robinhood यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर है कि अब वे लिस्टेड क्रिप्टोकरेंसी को प्लेटफॉर्म पर सेंड और रिसीव कर सकते हैं। यूजर्स अब प्लेटफॉर्म से विद्ड्रॉल और डिपोजिट सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। शिबा इनु के साथ ही इस साल अप्रैल में रॉबिनहुड ने Polygon (MATIC), Solana (SOL), और Compound (COMP) को भी अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया था। इसी साल में ऐप ने वॉलेट फंक्शनलिटी को लॉन्च किया था। रॉबिनहुड पर BTC, ETH, DOGE, MATIC, SHIBA INU, LTC, BCH, LINK जैसे डिजिटल एसेट्स पहले से ही सपोर्टेड हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto, shiba inu, SHIB, Robinhood
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »