24 घंटे में 2 करोड़ Shiba Inu टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया, बर्न रेट 4,500% के पार!

SHIB कम्युनिटी 2022 में शिबा इनु के सर्कुलेटिंग सप्लाई को 81 बिलियन तक कम करने में कामयाब रही। होल्डर्स ने इस साल की शुरुआत भी अच्छी की है।

24 घंटे में 2 करोड़ Shiba Inu टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया, बर्न रेट 4,500% के पार!

खबर लिखते समय तक, SHIB $0.000012 डॉलर (लगभग 0.000984 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था

ख़ास बातें
  • हाल ही में टोकन का बर्निंग रेट कथित तौर पर 4,500% के पार पहुंच गया था
  • 24 घंटे के अंदर कई डेड वॉलेट्स में 2 करोड़ शीबा इनु टोकन ट्रांस्फर किए गए
  • 2022 में शिबा इनु के सर्कुलेटिंग सप्लाई को 81 बिलियन तक कम किया गया था
विज्ञापन
Shiba Inu टोकन की बर्निंग का सिलसिला लगातार जारी है। प्रोजेक्ट द्वारा नया बर्न पोर्ट्ल शुरू किए जाने के बाद से कम्युनिटी हर दिन लाखों-करोड़ों SHIB टोकन बर्न करती है। अब, शीबा इनु की बर्निंग एक्टिविटी पर नजर रखने वाले एक वेबसाइट के डेटा से पता चला है कि हाल ही में टोकन का बर्निंग रेट 4,500% के पार पहुंच गया था। ऐसा तब हुआ, जब 24 घंटे के अंदर कई डेड वॉलेट्स में 2 करोड़ शीबा इनु टोकन ट्रांसफर किए गए।

एक ट्विटर यूजर @ShibInfo ने सोमवार को Shibburn के डेटा का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है की 24 घंटे में शीबा इनु का बर्न रेट 4,506 प्रतिशत पर पहुंच गया। इस दौरान 2 करोड़ से ज्यादा SHIB टोकन डेड-एंड वॉलेट्स में भेजे गए। 
 


Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक, SHIB $0.000012 डॉलर (लगभग 0.000984 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। पिछले महीने एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसने बताया था कि सात दिनों में 56 मिलियन डॉलर (लगभग 455 करोड़ रुपये) के SHIB टोकन को 12,000 से अधिक क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर किया गया था।

हाल के दिनों में, SHIB की लोकप्रियता ने इसे क्रिप्टो एटीएम पर लिस्ट किया है, और यूएस में AMC थिएटर जैसी क्रिप्टो-स्वीकार करने वाली कंपनियों द्वारा भुगतान विकल्प में शामिल किया जा चुका है। अपने इकोसिस्टम का विस्तार करने के लिए, शीबा इनु के डेवलपर्स Web3 और ब्लॉकचेन क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है। यह सिर्फ लेखक की अपना निजी राय है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »