SEBI का सुझाव, कोई खिलाड़ी या सेलिब्रिटी नहीं करें Cryptocurrency को प्रमोट!

कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 भी किसी भी एड में दावों के लिए सेलिब्रिटीज को ज्यादा ध्यान देने के लिए कहता है। अगर कोई एड झूठा या भ्रामक लगता है तो सेंट्रल कंज्यूर प्रोटेक्शन ऑथोरिटी उसके निर्माता या सेलिब्रिटी एंडोर्सर्स को एड को बंद करने या बदलने के लिए गाइडलाइंस जारी कर सकता है।

SEBI का सुझाव, कोई खिलाड़ी या सेलिब्रिटी नहीं करें Cryptocurrency को प्रमोट!

SEBI ने क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट नहीं किया है।

ख़ास बातें
  • SEBI ने सेलिब्रिटीज को क्रिप्टो प्रमोट न करने का सुझाव दिया है।
  • SEBI ने फाइनेंस पर संसदीय स्थायी समिति को अपना विचार बताया है।
  • ज्यादा लुभावने और नॉन-ट्रांसपेरेंट एड के जरिए गुमराह नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का सुझाव है कि किसी भी 'प्रमुख पब्लिक फिगर जैसे कि सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों आदि' को क्रिप्टो प्रोडक्ट का सपोर्ट नहीं करना चाहिए और एडवर्टाइजमेंट दिखाने वालों को कानूनों केउल्लंघन के बारे में भी बात करनी चाहिए। आज की तारीख तक क्रिप्टो को रेगुलेट नहीं किया गया है और इसे सिर्फ टैक्सेशन के लिए वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) के तौर पर रखा गया है।

Business Line के मुताबिक, SEBI ने फाइनेंस पर संसदीय स्थायी समिति को अपना विचार बताया जब मेंबर्स ने बीते माह क्रिप्टो से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों से पूछताछ की। अब रेगुलेटरी ने लिखित तौर पर पूरा जवाब दिया है। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने रेगुलेटरी से एडवर्टाइजमेंट पर अपने विचार देने और एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) के गाइडलाइंस भी देने को कहा है।

एक सूत्र ने सेबी के हवाले से कहा कि 'यह देखते हुए कि क्रिप्टो प्रोडक्ट रेगुलेटेड नहीं है तो खिलाड़ियों समेत प्रमुख सेलिब्रिटीज या उनकी आवाज का उपयोग क्रिप्टो प्रोडक्ट के सपोर्ट/एडवर्टाइजमेंट के लिए नहीं होना चाहिए।' इसके अलावा यह बताया गया है कि सेलिब्रिटीज को सपोर्ट के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा जो कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट या किसी अन्य कानून का उल्लंघन है।

व्यापार रणनीतिकार और स्वतंत्र निदेशक Lloyd Mathias ने कहा कि 'एक खास कैटेगरी के एड पर पूरा बैन एक अलग बात है। लेकिन अगर प्रोडक्ट के एड पर कोई प्रतिबंध नहीं है तो यह तय करना कि कौन उस प्रोडक्ट का सपोर्ट कर सकता है या नहीं यह बहस का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी सेलिब्रिटीज के कमाई के मौलिक अधिकार को भी रोक कर सकता है। बीते नवंबर में सेलब्रिटीज की विशेषता वाले क्रिप्टो एड आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मीटिंग की थी और यह देखा था कि युवाओं को ज्यादा लुभावने और नॉन-ट्रांसपेरेंट एड के जरिए गुमराह करने के प्रयासों पर रोक लगनी चाहिए।

कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 भी किसी भी एड में दावों के लिए सेलिब्रिटीज को ज्यादा ध्यान देने के लिए कहता है। अगर कोई एड झूठा या भ्रामक लगता है तो सेंट्रल कंज्यूर प्रोटेक्शन ऑथोरिटी उसके निर्माता या सेलिब्रिटी एंडोर्सर्स को एड को बंद करने या बदलने के लिए गाइडलाइंस जारी कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, SEBI, Crypto Advertisement
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »