• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • GPT 6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम

GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम

सबसे बड़ी बात यह कि कंपनी का दावा है कि इस मॉडल को लॉन्च करके वह AGI के एक कदम और करीब आ गई है।

GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम

Photo Credit: Dreamstime

OpenAI GPT-6 Astra कंपनी के सबसे एडवांस्ड और इंटेलिजेंट AI मॉडल के रूप में लॉन्च हो गया है।

ख़ास बातें
  • नया AI कंप्यूटर भी चला सकता है और मल्टी-स्टेप वाले काम भी कर सकता है।
  • यह एआई मॉडल जटिल और कई फेज वाले काम भी कर सकता है।
  • इसे आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के ज्यादा करीब कहा जा रहा है।
विज्ञापन

OpenAI ने अपना नया फ्लैगशिप AI मॉडल GPT-6 Astra लॉन्च कर दिया है। Sam Altman की कंपनी ने गुरुवार, 3 सितंबर को यह नया AI मॉडल पेश किया है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और संरेखित (aligned) मॉडल बताया है। बेंचमार्क्स के लिए कहा गया है कि नए एआई मॉडल ने बेहतरीन क्षमता और परफॉर्मेंस दिखाई है। सबसे बड़ी बात यह कि कंपनी का दावा है कि इस मॉडल को लॉन्च करके वह AGI के एक कदम और करीब आ गई है। आइए जानते हैं GPT-6 Astra क्यों है इतना खास। 

OpenAI GPT-6 Astra कंपनी के सबसे एडवांस्ड और इंटेलिजेंट AI मॉडल के रूप में लॉन्च हो गया है। यह एआई मॉडल जटिल और कई फेज वाले काम भी कर सकता है। यानी यह सिर्फ एक प्रॉम्ट देकर उसी पर काम समाप्त करने वाले, या सीमित रहने वाले मॉडल्स की तरह नहीं है। यह काम के कई चरणों को पूरा कर सकता है। इसलिए इसे आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के ज्यादा करीब कहा जा रहा है। Forbes के अनुसार, एआई मॉडल वेबसाइट ब्राउज कर सकता है, डॉक्यूमेंट और सॉफ्टवेयर पर काम कर सकता है, कोड लिख सकता है और रिसर्च भी कर सकता है।  

OpenAI ने इसके लॉन्च को लेकर कहा कि GPT-6 Astra प्री-ट्रेनिंग, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और अलाइनमेंट के क्षेत्रों में सालों की रिसर्च और बड़े प्रयासों का नतीजा है। लेटेस्ट AI मॉडल कंप्यूटर उपयोग, ब्राउजिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, साइंस और प्रफेशनल कामों के लिए लाया गया सबसे एडवांस्ड मॉडल है। पहले के चैटबॉट्स सिर्फ प्रॉम्प्ट्स का जवाब देते थे, लेकिन Astra आपके कंप्यूटर का इस्तेमाल भी कर सकता है। यह मल्टी-स्टेप वाले कामों को भी करने में भी सक्षम है। 

कुल मिलाकर कहें तो Astra सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला टूल नहीं है, यह ऐसा AI है जो खुद ही काम कर सकता है। यह इंसानी यूजर की तरह ही कंप्यूटर के साथ बातचीत कर सकता है। OpenAI के मुताबिक, यह कंप्यूटर फॉर्म भर सकता है, जिसे पहले आपको ही भरना पड़ता था। यह CRM रिकॉर्ड अपडेट कर सकता है, कैलेंडर को मैनेज कर सकता है, ऑनलाइन रिसर्च कर सकता है, वेबसाइट तक बना सकता है! इतना ही नहीं, यह यूजर के टेम्प्लेट और निर्देशों का पालन करते हुए डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन भी बना सकता है।

तेजी से एडवांस होते AI मॉडल्स सुरक्षा को लेकर भी चुनौती पैदा कर रहे हैं। ये अन्य कंपनियों के सिस्टम को हैक कर सकते हैं जैसा कि हाल ही में देखने को भी मिला था। Reuters के मुताबिक ओपनएआई ने भी नए मॉडल के लॉन्च के साथ यह चेतावनी दी है कि एआई मॉडल कभी-कभी मानवीय निगरानी से बचने की कोशिश भी करता है। ऐसे में कंपनी पर और भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जब उसके एजेंटों ने अन्य कंपनियों के सिस्टम में सेंध लगाई थी।

जुलाई में OpenAI के एजेंट एक सिक्योर टेस्ट से बच निकले थे और ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म Hugging Face के सिस्टम को हैक कर लिया था। ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को जन्म दिया है। कंपनी की प्रतिद्वंद्वी Anthropic में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके, डेवलपर तेजी से एडवांस्ड मॉडल लॉन्च करने की होड़ में लगे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »