Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन के बीच तनाव के चलते Bitcoin सहित पूरी क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट

Russia-Ukraine Crisis: गुरुवार को भारतीय शेयर बाज़ार में सेन्सेक्स में लगभग 2,700 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन के बीच तनाव के चलते Bitcoin सहित पूरी क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट

Russia-Ukraine Crisis: खबर लिखने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 28 लाख रुपये थी

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 28 लाख रुपये थी
  • आज ग्लोबल शेयर मार्केट्स में भी दर्ज हुई भारी गिरावट
  • बिटकॉइन, ईथर सहित सभी Altcoins गिरे
विज्ञापन
Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच तनाव चरम पर है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइलें दागने और उसके तट पर सैनिकों को उतारने के बाद, दुनियाभर में यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों देश युद्ध के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। यही कारण है कि Bitcoin गुरुवार को एक महीने में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

समाचार एजेंसी Reuters की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई ने क्रिप्टो मार्केट, खासकर कि बिटकॉइन पर गहरा असर डाला है। रिपोर्ट बताती है कि 7.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी 34,324 डॉलर (करीब 25.97 लाख रुपये) पर आ गई, जो 24 जनवरी के बाद से सबसे कम है। बिटकॉइन ही नहीं, कई altcoins पर भी दोनों देशों के बीच इस तनाव का बुरा असर पड़ा है। दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी Ether ईथर भी आज 10.8 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा था।

रिपोर्ट कहती है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के लिए कहा है कि हमलों के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी रूस पर "गंभीर प्रतिबंध" लगाएंगे। यूरोपीय यूनियन के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने भी ब्लॉक द्वारा लगाए गए सबसे कठिन वित्तीय प्रतिबंधों का वादा किया है।

NATO देशों की तरफ से आए गंभीर बयानों के चलते दुनियाभर में तनाव है और इसका असर न केवल पश्चिमी देशों, बल्कि एशियाई देशों पर भी दिखाई दे रहा है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाज़ार में सेन्सेक्स में लगभग 2,700 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस तनाव का असर सबसे ज्यादा बाज़ार के छोटे खिलाड़ियों पर पड़ता है, जो ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षा के लिहाज से अपना पैसा निकालते नज़र आते हैं। कुछ ऐसा ही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के साथ भी हो रहा है। 

रिपोर्ट आगे बताती है कि जहां एक ओर ग्लोबल स्टॉक और यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है, वहीं डॉलर, सोना और तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, क्योंकि निवेशक कथित सुरक्षित-एसेट्स पर दांव लगाना बेहतर समझ रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »