रोबोट की मदद से खोजे जाएंगे लाखों डॉलर के गुम हो चुके Bitcoin

अमेरिकी रोबोटिक्स डिजाइन फर्म Boston Dynamics के दो रोबोट डॉग्स ब्रिटेन के न्यूपोर्ट शहर में एक स्थान पर इन बिटकॉइन को खोजेंगे

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 16:54 IST
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन के न्यूपोर्ट शहर में एक स्थान पर इन बिटकॉइन की खोज की जाएगी
  • बिटकॉइन के प्राइस में पिछले कुछ महीनों से गिरावट है
  • इसमें रिकवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है

पिछले कुछ महीनों से बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin से बहुत से लोगों  ने काफी मुनाफा बनाया है। हालांकि, ब्रिटेन के एक व्यक्ति बड़ी संख्या में बिटकॉइन होने के बावजूद भी इन्हें बेच नहीं सकते क्योंकि उन्होंने लगभग 7,500 बिटकॉइन वाली एक हार्ड ड्राइव कई वर्ष पहले गलती से फेंक दी थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर James Howells ने इन्हें खोजने के लिए रोबोट की मदद लेने की योजना बनाई है।

अमेरिकी रोबोटिक्स डिजाइन फर्म Boston Dynamics के दो रोबोट डॉग्स ब्रिटेन के न्यूपोर्ट शहर में एक स्थान पर इन बिटकॉइन को खोजेंगे। ये रोबोट डॉग्स CCTV कैमरा से लैस होंगे। James उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने बिटकॉइन के शुरुआती दौर में कॉइन्स की माइनिंग की थी। उन्हें इस अभियान के लिए यूरोप की दो वेंचर कैपिटल फर्मों से लगभग 1.1 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है। James के लिए यह अभियान मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें पहले उस स्थान की खुदाई के लिए सिटी काउंसिल से अनुमति लेनी होगी। अगर उन्हें यह अनुमति नहीं मिलती तो वह इसके लिए कोर्ट से गुहार लगाने को भी तैयार हैं। 

अगर वे अपनी हार्ड ड्राइव को खोजने में कामयाब होते हैं तो भी यह गारंटी नहीं है कि उनके बिटकॉइन वापस हासिल किए जा सकेंगे। उन्हें तभी कामयाबी मिल सकती है जब हार्ड डिस्क पर डेटा को स्टोर करने वाला प्लैटर सुरक्षित हो। James ने बताया कि अगर हार्ड डिस्क के इस कंपोनेंट को अधिक नुकसान होता है तो बिटकॉइन की रिकवरी के अवसर बहुत कम हो जाएंगे। क्रिप्टो के शुरुआती दौर में यह झटका लगने के बावजूद उन्होंने इस सेगमेंट से दूरी नहीं बनाई। James ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसीज में उनकी ट्रेडिंग जारी है। 

पिछले कुछ महीनों से बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट है। इसमें रिकवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यह संकेत कुछ टेक्निकल इंडिकेटर्स से मिल रहा है। बिटकॉइन के प्राइस में बड़ी गिरावट से क्रिप्टो मार्केट से जुड़ी फर्मों और इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट के बड़े कारणों में स्लोडाउन और अमेरिका के फेडरल रिजर्व सहित बहुत से देशों के सेंट्रल बैंक की ओर से इंटरेस्ट रेट्स में की गई बढ़ोतरी है। इसके अलावा इन्फ्लेशन बढ़ने का भी इस पर असर पड़ रहा है। हाल ही में इसका प्राइस लगभग 22,600 डॉलर के इसके 200 सप्ताह के मूविंग एवरेज और लगभग 35,500 डॉलर के इसके 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे आ गया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Robot, Permission, Bitcoin, Price, Market, America, Court

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.