Celsius ने दायर किया दिवालियापन, लेकिन Ripple ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सेल्सियस इस तरह के सौदे को स्वीकार करेगा या नहीं। क्रिप्टो लेंडर Nexo ने जून में सेल्सियस के समान सौदे का प्रस्ताव रखा था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था।

Celsius ने दायर किया दिवालियापन, लेकिन Ripple ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सेल्सियस इस तरह के सौदे को स्वीकार करेगा या नहीं

ख़ास बातें
  • यह भी स्पष्ट नहीं है कि सेल्सियस इस तरह के सौदे को स्वीकार करेगा या नहीं
  • क्रिप्टो लेंडर Nexo ने जून में सेल्सियस के समान सौदे का प्रस्ताव रखा था
  • Ripple ने 5 अगस्त को Celsius की दिवालियेपन की कार्यवाही में भाग लिया था
विज्ञापन
Ripple Labs की दिलचस्पी क्रिप्टोकरेंसी लेंडर्स Celsius Network की एसेट्स खरीदने में हो सकती है। रिपल के एक प्रवक्ता ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि कंपनी "सेल्सियस और उसकी एसेट्स के बारे में जानने में रुचि रखती है, और क्या इनमें से कुछ हमारे बिजनेस के साथ जुड़ सकता है।" प्रवक्ता ने आगे कहा कि रिपल मर्जर और अधिग्रहण के अवसरों की "सक्रिय रूप से तलाश" कर रहा है, जो "कंपनी को रणनीतिक रूप से बढ़ाएगा।" हालांकि, प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या रिपल सेल्सियस को पूरी तरह से अधिकृत करने पर विचार करेगा या इसकी कुछ एसेट्स को खरीदेगा।

Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, Ripple के वकीलों ने 5 अगस्त को Celsius की दिवालियेपन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए तीन फाइलिंग जमा की। हालांकि, उन फाइलिंग से यह संकेत नहीं मिलता है कि रिपल मामले में क्यों शामिल हो गया है या इसकी भागीदारी इसकी अधिग्रहण योजनाओं से संबंधित है या नहीं। रॉयटर्स का कहना है कि रिपल सेल्सियस का प्रमुख लेनदार नहीं है।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सेल्सियस इस तरह के सौदे को स्वीकार करेगा या नहीं। क्रिप्टो लेंडर Nexo ने जून में सेल्सियस के समान सौदे का प्रस्ताव रखा था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था।

सेल्सियस ने शुरू में "एक्सट्रीम मार्केट कंडीशन्स" का हवाला देते हुए जून में अपने यूजर्स की एसेट्स को फ्रीज कर दिया था, इसके बाद Voyager और CoinFLEX जैसी कुछ अन्य क्रिप्टो फर्मों ने इसका पालन किया। इसके बाद, कंपनी ने विभिन्न DeFi लोन्स पर अपने बकाया लोन का भुगतान किया, अपने गिरवी एसेट्स को पुनः प्राप्त किया, और एक महीने बाद दिवालियापन दायर कर दिया।

फाइलिंग से पता चला है कि लोन देने वाली फर्म की एसेट्स में कैश, क्रिप्टोकरेंसी, कंपनी के सेल्सियस (CEL) टोकन, और इसके कस्टडी अकाउंट, लोन्स और Bitcoin माइनिंग बिजनेस के भीतर विभिन्न डिजिटल संपत्तियां शामिल हैं। हालांकि, जब इन एसेट्स को फर्म की देनदारियों के मुकाबले तौला गया, तब भी कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट पर $1.19 बिलियन (लगभग 9,455 करोड़ रुपये) का घाटा दर्ज किया। अब, कंपनी के लेनदारों को अपना कोई भी पैसा वापस मिलने की संभावना न के बराबर दिखती है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Celsius, Ripple, Cryptocurrency
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »