RBI ने ब्लॉकचेन रेगुलेशन पर ग्लोबर्स रेगुलेटर्स के एकजुट होने की जरूरत बताई

RBI ने पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि वह इस सेगमेंट पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाएगी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जून 2022 15:56 IST
ख़ास बातें
  • RBI ने पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन की मांग की थी
  • केंद्र सरकार का कहना है कि इस सेगमेंट पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा
  • ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करना मुश्किल होता है

Photo Credit: ब्लॉकचेन पर किसी सेंट्रलाइज्ड अथॉरिटी का नियंत्रण नहीं है

नई टेक्नोलॉजीज पर बेस्ड ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) के रेगुलेशन के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने वैश्विक स्तर पर सहमति बनाने पर जोर दिया है। RBI ने पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि वह इस सेगमेंट पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाएगी।

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कॉन्फ्रेंस में कहा, "क्या रेगुलेशन के लिए समन्वय की जरूरत है? क्या एक रेगुलेटर के लिए विदेश में अन्य रेगुलेटर्स के साथ सहयोग करने की जरूरत है? टेक्नोलॉजी रेगुलेटरी या देश के दायरे से आगे जाती है। इसका एक बड़ा उदाहरण ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी है। विभिन्न ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म्स को एक रेगुलेटर या एक विशेष देश के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। एक अन्य उदाहरण DeFi का है, जहां फाइनेंशियल एप्लिकेशंस को सेंट्रलाइज्ड इंटरमीडियरीज के न्यूनतम हस्तक्षेप के साथ एक ब्लॉकचेन पर प्रोसेस किया जाता है।" 
Advertisement

उनका कहना था कि DeFi से रेगुलेटर्स के लिए एक नई चुनौती खड़ी हुई है क्योंकि इसके अज्ञात प्रकार का होने और इस पर एक सेंट्रलाइज्ड अथॉरिटी के नियंत्रण की कमी और कानूनी स्थिति स्पष्ट नहीं होने से इसका सामान्य तरीके से रेगुलेशन मुश्किल है। इसके लिए ग्लोबल लेवल पर रेगुलेटर्स के बीच सहयोग की जरूरत है। हाल ही में मुख्य आर्थिक सलाहकार V Anantha Nageswaran ने कहा था कि क्रिप्टो सेगमेंट के लिए सेंट्रलाइज्ड रेगुलेटरी अथॉरिटी नहीं होने की वजह से यह कैरिबियाई समुद्री डाकुओं के कब्जे वाले क्षेत्र के समान है। Nageswaran मानते हैं कि सामान्य करेंसी की तरह क्रिप्टोकरेंसीज स्टोर वैल्यू, बड़े स्तर पर स्वीकार्यता और एकाउंट की यूनिट जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं करती।

उन्होंने कहा था, "क्रिप्टोकरेंसीज के अधिक डीसेंट्रलाइज्ड होने और किसी सेंट्रलाइज्ड रेगुलेटरी अथॉरिटी की मौजूदगी नहीं होने से यह एक बिना नियंत्रण वाले किसी क्षेत्र के समान है।" डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFI) के बारे में उनका कहना था, "इसे इनोवेशन माना जा रहा है लेकिन मैं इसके इनोवेटिव होने या एक सकारात्मक तरीके से एक बड़ा बदलाव लाने को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं दूंगा।" Nageswaran ने कहा कि सामान्य करेंसी के एक विकल्प के तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज को बहुत से उद्देश्यों को पूरा करने की जरूरत है। उन्होंने बताया था कि क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर वह बहुत उत्साहित नहीं हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulators, Blockchain, RBI, Market, DeFi, Government, Ban, Transactions

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.