करीब 300 करोड़ के Bitcoin के लिए पुलिस कॉन्सटेबल ने क्रिप्टो ट्रेडर को किया किडनैप, 8 लोग गिरफ्तार

पुणे में महाराष्ट्र पुलिस के एक सिपाही ने एक कारोबारी को अगवा करने का प्लान बनाया, जिसका उद्देश्य कारोबारी से बिटकॉइन की वसूली करना था।

करीब 300 करोड़ के Bitcoin के लिए पुलिस कॉन्सटेबल ने क्रिप्टो ट्रेडर को किया किडनैप, 8 लोग गिरफ्तार

किडनैपिंग के मास्टरमाइंड समेत कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है

ख़ास बातें
  • 40 मिलियन डॉलर के Bitcoin और 8 लाख रुपये कैश फिरौती के लिए किया किडनैप
  • 8 आरोपियों ने 14 जनवरी को पुणे के एक होटल से कारोबारी को किया था अगवा
  • आरोपी साइबर क्राइम सेल के साथ काम कर चुका है
विज्ञापन
यूं तो पुलिस का काम आरोपी को पकड़ना होता है, लेकिन पुणे में एक शेयर कारोबारी का अपहरण करने का आरोप महाराष्ट्र पुलिस के एक सिपाही पर लगा है। जी हां, महाराष्ट्र पुलिस के एक सिपाही दिलीप तुकाराम खंडारे को किडनैपिंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी साइबर क्राइम सेल के साथ काम कर चुका है, जिसके चलते उसे इस बात की जानकारी मिली कि शेयर कारोबारी विनय नाइक के पास 300 करोड़ रुपए के बिटकॉइन हैं। 

NDTV ने न्यूज़ एसेंजी के हवाले से जानकारी दी है कि पुणे में महाराष्ट्र पुलिस के एक सिपाही ने एक कारोबारी को अगवा करने का प्लान बनाया, जिसका उद्देश्य कारोबारी से 40 मिलियन डॉलर (300 करोड़ रुपये) कीमत के Bitcoin की वसूली करना था। इसके अलावा, 8 लाख रुपये नगद फिरौती भी मांगी गई थी। साइबर क्राइम के साथ काम कर चुके आरोपी कॉन्स्टेबल को इस किडनैपिंग का मास्टरमाइंड बताया गया है, और इसके साथ ही 7 अन्य आरोपियों को भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आठ आरोपियों ने साथ मिलकर 14 जनवरी को पुणे के एक होटल से कारोबारी विनय को अगवा किया था। 

इसके बाद, बुधवार को पुणे पुलिस जोन-2 के उपायुक्त (DCP) आनंद भोइटे ने कॉन्स्टेबल दिलीप तुकाराम खंडारे के साथ सुनील राम शिंदे, वसंत श्याम चव्हाण, मयूर महेंद्र शिर्के, फ्रान्सिस टिमोटी डिसूजा, संजय उर्फ निकी राजेश बंसल, प्रदीप काशीनाथ काटे और शिरीष चंद्रकांत खोत की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि घटना के मास्टरमाइंड दिलीप तुकाराम खंडारे ने विनय नाइक के अपहरण के बाद बिटकॉइन बेचने की कोशिश भी की। नाइक के गायब होने पर उनके एक दोस्त ने अपहरण का केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस की तुरंत कार्रवाई के चलते पकड़े जाने का डर से आरोपियों ने विनय को छोड़ दिया।

कमिश्नर ने आगे बताया कि मास्टरमाइंड आरोपी पिंपरी चिंचवाड़ आयुक्त के ऑफिस में काम करता था। वह कई टेक्नोलॉजी संबंधित कोर्स कर चुका है, जिनमें मोबाइल फोरेंसिक, बेसिक हार्डवेयर एंड नेटवर्क टेक्नोलॉजी, एडवांस साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन आदि शामिल हैं। किडनैपिंग को अंजाम देने के लिए उसने कुछ दिन पहले निजी कारण बताकर अचानक छुट्टी भी ली थी।

धोखाधड़ी वाले लेन-देन में बढ़ोतरी के चलते 2018 में क्रिप्टो मार्केट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन दो साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रतिबंध को हटा लिया था।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »