Polygon ने लॉन्च किया नया स्केलिंग सॉल्यूशन

इस वर्ष Polygon ने कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी की है। इसके लिए फर्म 2 करोड़ डॉलर डॉलर खर्च करेगी

Polygon ने लॉन्च किया नया स्केलिंग सॉल्यूशन

इस सॉल्यूशन से गैस फीस में Ethereum मेननेट और Polygon नेटवर्क पर काफी कमी होगी

ख़ास बातें
  • Ethereum की ट्रांजैक्शन कैपेसिटी केवल 15 ट्रांजैक्शंस प्रति सेकेंड की है
  • Polygon के zkEVM से यह कैपेसिटी बढ़ सकती है
  • इससे नेटवर्क की सिक्योरिटी पर भी कोई असर नहीं होगा
विज्ञापन
प्रमुख ब्लॉकचेन्स में से एक Ethereum के स्केलिंग नेटवर्क Polygon ने अपना नया स्केलिंग सॉल्यूशन zkEVM लॉन्च किया है। यह सभी मौजूदा स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, वॉलेट्स और डिवेलपर टूल्स के साथ काम कर सकता है। इससे डिवेलपर्स Ethereum की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल कर अपने प्रोजेक्ट्स रिलीज कर सकेंगे।

इस बारे में Polygon ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मेटामस्क वॉलेट जैसे Ethereum टूल्स और Hardhat जैसे डिवेलपमेंट एनवायरमेंट भी zkEVM के साथ चल सकते हैं। Polygon के को-फाउंडर Mihailo Bjelic ने बताया, "Web 3 इंफ्रास्ट्रक्चर में तीन बड़ी विशेषताएं - स्केलेबिलिटी, सिक्योरिटी और Ethereum के साथ काम करने की क्षमता होनी चाहिए। यह सभी एक साथ देना बहुत मुश्किल था। Polygon का zkEVM एक बेहतर टेक्नोलॉजी है जो इन विशेषताओं की पेशकश करती है।" Ethereum की ट्रांजैक्शन कैपेसिटी केवल 15 ट्रांजैक्शंस प्रति सेकेंड की है। Polygon के zkEVM से यह कैपेसिटी बढ़ सकती है और इससे नेटवर्क की सिक्योरिटी पर भी कोई असर नहीं होगा। 

Polygon के इस सॉल्यूशन से गैस फीस में Ethereum मेननेट और Polygon नेटवर्क पर काफी कमी होगी। Polygon को इस वर्ष Disney के एक्सेलरेटर प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली छह फर्मों में से एक चुना गया है। इस प्रोग्राम में Disney की लीडरशिप टीम की ओर से गाइडेंस एक मेंटोर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें शामिल होने वाली यह एकमात्र ब्लॉकचेन है। Polygon का MATIC टोकन 16वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.17 अरब डॉलर का है। 

इस वर्ष Polygon ने कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी की है। इसके लिए फर्म 2 करोड़ डॉलर डॉलर खर्च करेगी और लोगों को कार्बन नेगेटिव होने के लिए अतिरिक्त क्रेडिट खरीदने की अनुमति भी दी जाएगी। इसके नेटवर्क पर क्रिएट किए जाने वाले प्रत्येक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT), डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ट्रेड और अन्य एक्टिविटीज को एनवायरमेंट पर प्रभाव के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके साथ ही फर्म इकोसिस्टम के पार्टनर्स को कार्बन एमिशन घटाने के लिए रिसोर्सेज की भी पेशकश करेगी। क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों को भी मदद दी जाएगी। इसने कार्बन एमिशन को मापने का टूल उपलब्ध कराने वाली Offsetra की सर्विस भी ली है। इसका लक्ष्य स्टेकिंग नोड हार्डवेयर या ब्रिजिंग एक्टिविटीज से होने वाले एमिशन पर नियंत्रण करने के साथ ही Ethereum Mainnet से कनेक्ट होने पर एनर्जी की खपत को कम करना है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »