OpenSea NFT मार्केटप्लेस के डेटा में सेंध लगने से लीक हुए यूजर्स के Email एड्रेस

फर्म के कुछ कस्टमर्स ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया है कि OpenSea ने उन्हें डेटा में सेंध लगने की जानकारी देने के लिए ईमेल से संपर्क किया है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 17:30 IST
ख़ास बातें
  • फर्म के ईमेल डिलीवरी पार्टनर के एंप्लॉयी ने डेटा लीक लीक कर दिया है
  • यूजर्स को फिशिंग अटैक होने की चेतावनी दी गई है
  • NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है

इससे पहले भी क्रिप्टो सेगमेंट की बहुत सी फर्मों के साथ इस तरह के मामले हो चुके हैं

क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी फर्मों के डेटा में सेंध लगने के मामले बढ़ रहे हैं। ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से सबसे बड़ा नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) मार्केटप्लेस OpenSea के डेटा में भी सेंध लगी है। इस प्लेटफॉर्म के ईमेल डिलीवरी पार्टनर के एक एंप्लॉयी ने यूजर्स का डेटा लीक कर दिया है।

OpenSea ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Customer.io के एक एंप्लॉयी ने अपने एक्सेस का गलत इस्तेमाल कर उसके यूजर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए ईमेल एड्रेस लीक किए हैं। फर्म के सिक्योरिटी हेड Cory Hardman ने कहा, "अगर यूजर्स ने अपना ईमेल एड्रेस पहले OpenSea को दिया था तो उन्हें यह मान लेना चाहिए कि उन पर असर पड़ा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं और हमने इसकी जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दी है।" फर्म ने यूजर्स को फिशिंग अटैक होने की भी चेतावनी दी है। इसके साथ ही ऐसे अटैक्स से बचने के लिए सुरक्षा से जुड़े सुझाव दिए गए हैं। 
Advertisement

फर्म के कुछ कस्टमर्स ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया है कि OpenSea ने उन्हें डेटा में सेंध लगने की जानकारी देने के लिए ईमेल से संपर्क किया है। इससे पहले भी क्रिप्टो सेगमेंट की बहुत सी फर्मों के साथ इस तरह के मामले हो चुके हैं। पिछले महीने हैकर्स ने Moonbirds NFT प्रोजेक्ट पर अटैक कर 29 डिजिटल कलेक्टिबल्स की चोरी की थी।यह प्रोजेक्ट हाल ही में लॉन्च किया गया था और काफी लोकप्रिय हुआ है। 

PROOF Collective का यह प्रोजेक्ट Ethereum ब्लॉकचेन-बेस्ड NFT का कलेक्शन है जिसमें 10,000 अनूठी प्रोफाइल पिक्चर्स की पेशकश की गई है। इसके होल्डर्स को PROOF कम्युनिटी का एक्सेस और रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलता है। Block Crypto ने एक रिपोर्ट में बताया कि हैकर्स ने इस प्रोजेक्ट्स को निशाना बनाने के लिए एक फिशिंग स्कैम चलाया था। इसमें ट्विटर पर यूजर्स को खोजा गया था। क्रिप्टो कम्युनिटी से जुड़े लोग इस स्कैम की जानकारी ट्विटर पर देने के साथ ही इससे बचने की सलाह दे रहे हैं। इस मामले में हैकर्स की पहचान का पता नहीं चला है। हालांकि, ट्विटर पर एक यूजर ने हैकर की पहचान करने का दावा किया था। NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Data, NFT, Users, Market, email, Hack, Information, Security
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.