मिसाइल प्रोग्राम के लिए नॉर्थ कोरिया ने Crypto एक्‍सचेंजों पर साइबर हमला करके जुटाए पैसे

रॉयटर्स द्वारा देखी गई इस रिपोर्ट को पिछले हफ्ते यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल नॉर्थ कोरिया सेंक्‍शन कमिटी में सबमिट किया गया था।

मिसाइल प्रोग्राम के लिए नॉर्थ कोरिया ने Crypto एक्‍सचेंजों पर साइबर हमला करके जुटाए पैसे

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जनवरी में नॉर्थ कोरिया के परीक्षण और नई छोटी दूरी की मिसाइलों के प्रदर्शन में ‘उल्लेखनीय तेजी’ आई है।

ख़ास बातें
  • रिपोर्ट को बीते हफ्ते यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल में पेश किया गया
  • दावा है कि नॉर्थ कोरिया के मिसाइल कार्यक्रमों में तेजी आई है
  • इसके लिए क्रिप्‍टो एक्‍सचेंजों को टारगेट करके पैसे जुटाए गए हैं
विज्ञापन
साइबर सिक्‍योरिटी (Cybersecurity) प्रोफेशनल्‍स का हवाला देते हुए यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट के अंश में कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया पिछले एक साल में अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को विकसित करता रहा है। क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) एक्सचेंजों पर साइबर हमला इस देश के लिए रेवेन्‍यू का अहम स्रोत रहा है। इन्‍वेस्टिगेटर्स ने पाया कि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर साइबर हमलों ने नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में 2020 और 2021 के बीच 50 मिलियन डॉलर (लगभग 373.5 करोड़ रुपये) से अधिक की डिजिटल संपत्ति चुरा ली।

रॉयटर्स द्वारा देखी गई इस रिपोर्ट को पिछले हफ्ते यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल नॉर्थ कोरिया सेंक्‍शन कमिटी में सबमिट किया गया था। इस गोपनीय रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जनवरी में नॉर्थ कोरिया के परीक्षण और नई छोटी दूरी की मिसाइलों के प्रदर्शन में ‘उल्लेखनीय तेजी' आई है। ये सभी प्रमुख रूप से साइबर हमले के जरिए हासिल किए गए, जिनमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्रमुख टारगेट रहे। 

इस रिपोर्ट में ब्लॉकचेन एनालिसिस कंपनी Chainalysis द्वारा उसकी लेटेस्‍ट क्रिप्टो क्राइम रिपोर्ट में दिए गए एक अनुमान का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया ने क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर कम से कम सात हमले शुरू किए। इससे 2021 में लगभग 400 मिलियन डॉलर (लगभग 2,990 करोड़ रुपये) की डिजिटल संपत्ति वसूल की गई। 

Chainalysis ने अपनी रिपोर्ट में समझाया है कि इन हमलों में मुख्य रूप से इन्‍वेस्‍टमेंट फर्मों और सेंट्रलाइज्‍ड एक्सचेंजों को टार्गेट किया गया। इसके लिए कई तरीके आजमाए गए। एक बार पैसों की कस्‍टडी हासिल करने के बाद नॉर्थ कोरिया ने उसे कैश करने के लिए सावधानी से लॉन्ड्रिंग की प्रक्रिया शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी किए गए फंडों में से केवल 20 फीसदी बिटकॉइन थे। पहली बार 58 फीसदी Ether कॉइन की चोरी की गई। अधिकांश धनराशि का हिसाब किया," चैनालिसिस का उल्लेख है। रिपोर्ट के मुताबिक, 65 फीसदी से ज्‍यादा फंड्स को मिक्सर के जरिए लूटा गया। यह 2020 में 42 प्रतिशत और 2019 में 21 प्रतिशत था। 

बात करें साइबर हमलों की तो, दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म Binance के CEO Changpeng Zao ने यूजर्स को एक बड़े फिशिंग स्कैम के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यूजर्स को एक SMS भेजकर उनकी डिटेल्स लेने की कोशिश की जा रही है। इस SMS में यूजर्स को एक जाली वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया जा रहा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »