Crypto स्कैम में मुंबई के व्यक्ति के साथ 1.57 करोड़ रुपये का फ्रॉड

शिकायतकर्ता की पिछले वर्ष अक्टूबर में इस मामले के आरोपी से ऑनलाइन पहचान हुई थी। आरोपी ने कुछ दिनों बाद उन्हें क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग में इनवेस्टमेंट को लेकर संपर्क किया था

Crypto स्कैम में मुंबई के व्यक्ति के साथ 1.57 करोड़ रुपये का फ्रॉड

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में जालसाजी के मामले बढ़े हैं

ख़ास बातें
  • पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है
  • विदेश में भी क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है
  • इनमें इनवेस्टर्स को लाखों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मुंबई के एक व्यक्ति के साथ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े इनवेस्टमेंट स्कैम में 1.57 करोड़ रुपये की जालसाजी हुई है। इस व्यक्ति ने एक वेबसाइट पर क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग स्कीम में इनवेस्ट का लालच देकर फंसाने का आरोप लगाया है। यह मामला मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता की पिछले वर्ष अक्टूबर में इस मामले के आरोपी से ऑनलाइन पहचान हुई थी। आरोपी ने कुछ दिनों बाद उन्हें क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग में इनवेस्टमेंट को लेकर संपर्क किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता को बताया था कि एक वेबसाइट के जरिए क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग हार्डवेयर में इनवेस्टमेंट कर वह अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। शिकायतकर्ता ने इस स्कीम में इनवेस्ट किया और इसके बाद आरोपी के कहने पर उन्होंने और रकम लगाई थी। शुरुआत में उनके वर्चुअल वॉलेट में प्रॉफिट भी क्रेडिट किया गया था। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने लगभग 1.57 करोड़ रुपये लगाए थे। 

हालांकि, शिकायकर्ता ने जब अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इससे शिकायकर्ता को शक हुआ और उन्होंने आरोपी से अपने पूरे इनवेस्टमेंट को रिफंड करने की मांग की लेकिन आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। शिकायतकर्ता को इससे झटका लगा और उन्हें यह भी पता चला कि वह वेबसाइट जाली थी। 

इस मामले की उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने  शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC और IT एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में सर्विस प्रोवाइडर और ट्रांजैक्शंस से जुड़े बैंक से जाली वेबसाइट के साथ ही उन बैंक एकाउंट्स के बारे में जानकारी मांगी है जिनमें धोखाधड़ी से हासिल किए गए फंड को जमा किया गया था। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में जालसाजी के मामले बढ़े हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर मामलों में ट्रांजैक्शंस विदेश से जुड़ी होने के कारण फंड की रिकवरी में मुश्किल होती है। विदेश में भी क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और इनमें इनवेस्टर्स को लाखों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टो स्कैम्स पर रोक लगाने के लिए इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने पर जोर दिया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Mumbai, Scam, Mining, Investment, Regulators
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »