अमेरिका में 75 प्रतिशत से अधिक रिटेलर्स की क्रिप्टो में पेमेंट्स लेने की योजना

सर्वे में शामिल रिटेलर्स में से लगभग आधे मानते हैं कि क्रिप्टो में पेमेंट का विकल्प मिलने से कस्टमर्स के लिए शॉपिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर होगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 9 जून 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • इसका बड़ा कारण क्रिप्टो सेगमेंट में कंज्यूमर्स की दिलचस्पी बढ़ना है
  • बड़े मर्चेंट्स ने क्रिप्टो पेमेंट्स के लिए तैयारी शुरू कर दी है
  • इससे कस्टमर्स का शॉपिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर होने की उम्मीद है

इनमें से अधिकतर स्टेबलकॉइन्स में पेमेंट लेने में दिलचस्पी रखते हैं

क्रिप्टोकरेंसीज का पेमेंट के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल बढ़ रहा है। अमेरिका में बहुत से रिटेलर्स अपने कस्टमर्स से क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट स्वीकार करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर स्टेबलकॉइन्स में पेमेंट लेने में दिलचस्पी रखते हैं। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं।

फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म Delloite की ओर से पिछले वर्ष के अंत में किए गए एक सर्वे में अमेरिका के 75 प्रतिशत से अधिक रिटेलर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट लेने में दिलचस्पी दिखाई है। इसका बड़ा कारण क्रिप्टो सेगमेंट में कंज्यूमर्स की दिलचस्पी बढ़ना है। इस सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है, "रिटेल मर्चेंट्स में 85 प्रतिशत से अधिक क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट का विकल्प शुरू करना चाहते हैं। लगभग 83 प्रतिशत रिटेलर्स की स्टेबलकॉइन्स में पेमेंट लेने में दिलचस्पी रखते हैं।" अमेरिका में बड़े मर्चेंट्स ने पहले ही क्रिप्टो पेमेंट्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए ये रिटेलर्स 1 से 10 करोड़ डॉलर तक का इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। 
Advertisement

सर्वे में शामिल रिटेलर्स में से लगभग आधे मानते हैं कि क्रिप्टो में पेमेंट का विकल्प मिलने से कस्टमर्स के लिए शॉपिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर होगा। रिपोर्ट में कहा गया है, "मर्चेंट्स डिजिटल करेंसी में पेमेंट्स को कई कारणों से शुरू करना चाहते हैं। वे देख रहे हैं कि मार्केट तेजी से बदल रहा है और वे कस्टमर्स की पसंद के अनुसार चलना चाहते हैं। उन्हें इससे कस्टमर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर होने के साथ ही कस्टमर्स की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।" 

USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। अन्य स्टेबलकॉइन्स का सामान्य एसेट्स में रिजर्व होता है लेकिन TerraUSD इसे एक एल्गोरिद्म के जरिए बरकरार रखता है, जो एक अन्य बैलेंसिंग टोकन Luna के इस्तेमाल से सप्लाई और डिमांड को नियंत्रित रखती है। एल्गोरिद्मिक स्टेबलकॉइन कहे जाने वाले TerraUSD ने पिछले महीने डॉलर के साथ अपने 1:1 के जुड़ाव को तोड़ दिया था। इसके बाद क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट आई थी। इससे TerraUSD का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बहुत कम हो गया था। इसके बाद रेगुलेटर्स ने स्टेबलकॉइन्स की स्क्रूटनी बढ़ाने पर जोर दिया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.