Bitcoin Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी लाल निशान पर, कीमतों में नहीं आ रही तेजी

ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर चलती हुई दिखाई दी है। इसकी वैल्‍यू में 2.21 फीसदी की गिरावट आई है।

Bitcoin Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी लाल निशान पर, कीमतों में नहीं आ रही तेजी

स्‍टेबलकॉइंस से लेकर मीमकॉइन और बाकी पॉपुलर altcoins सभी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

ख़ास बातें
  • इंंटरनेशनल एक्‍सचेंजों में बिटकॉइन 38,029 डॉलर पर कारोबार कर रही
  • ईथर ने 2,971 डॉलर पर कारोबार शुरू किया है
  • हालांकि कुछ altcoins ने मुनाफा भी दर्ज किया है
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में तमाम कॉइंस संघर्ष कर रही हैं। मई का पहला हफ्ता आधा गुजरने के बाद भी बुधवार को ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी लाल निशान में दिखाई दीं। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्र‍िप्‍टोकरेंसी  बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में 1.51 प्रतिशत की गिरावट आई। इंडियन एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार भारत में BTC की मौजूदा कीमत 40,345 डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) है। दुनिया की इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी को इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी नुकसान हुआ। 1.70 फीसदी से ज्‍यादा के नुकसान के साथ बिनेंस और कॉइनबेस जैसे एक्सचेंजों पर बिटकॉइन 38,029 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है।

ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर चलती हुई दिखाई दी है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ETH की वैल्‍यू में 2.21 फीसदी की गिरावट आई है। इसने 2,971 डॉलर (लगभग 2.30 लाख रुपये) पर कारोबार शुरू किया। 

स्‍टेबलकॉइंस से लेकर मीमकॉइन और बाकी पॉपुलर altcoins सभी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इनमें Tether, USD Coin, Solana, Cardano, Dogecoin, Shiba Inu और Polkadot समेत बाकी शामिल हैं। 

कुछ altcoins ने मुनाफा भी दर्ज किया है, इनमें Monero, Baby Doge Coin, FLEX, Husky और Nano Dogecoin शामिल हैं। 

दूसरी ओर, वेंचर कैपिटल इंडस्‍ट्री की सबसे बड़ी ताकतों में से एक आंद्रेसेन होरोविट्ज (a16z) भारत के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्‍टम में 500 मिलियन डॉलर (लगभग 3,825 करोड़ रुपये) की रकम निवेश करने की योजना बना रहे हैं। पिचबुक के आंकड़ों के अनुसार, वेंचर कैपिटलिस्‍ट ने भारत में साल 2021 में 23.5 अरब डॉलर (लगभग 1,79,815 करोड़ रुपये) का निवेश किया है, जिसमें से 587.16 मिलियन डॉलर (लगभग 4,490 करोड़ रुपये) क्रिप्टो और वेब 3 कंपनियों को अलॉट किए गए थे।

क्रिप्टो सेक्‍टर का ओवरऑल मार्केट कैप वर्तमान में 1.71 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,71,619 करोड़ रुपये) पर है। CoinMarketCap के अनुसार 2 मई को यह आंकड़ा थोड़ा अधिक 1.75 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,33,96,199 करोड़ रुपये) था। 

वहीं, बहुत से प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स का फोकस क्रिप्टो सेगमेंट की ओर बढ़ा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स में वेंचर कैपिटल (VC) इनवेस्टमेंट लगभग 10 अरब डॉलर का रहा है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुने से अधिक है। इस बारे में क्रिप्टो ब्रोकरेज फर्म Voyager Digital के CEO Steve Ehrlich ने कहा, "इन प्रोजेक्ट्स में काफी VC इनवेस्टमेंट हो रहा है क्योंकि इन इनवेस्टर्स का मानना है कि इनमें से कुछ बाद में कामयाब हो सकते हैं।" इन प्रोजेक्ट्स में क्रिप्टो और NFT एक्सचेंजों से लेकर डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस एप्लिकेशंस तक शामिल हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cryptocurency, Bitcoin, Ether, crypto price in india
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »