MicroStrategy के CEO ने बताई Bitcoin की वास्तविक वैल्यू

MicroStrategy के पास पिछले महीने के अंत में लगभग 1,29,699 बिटकॉइन थे। इनकी वैल्यू लगभग 4 अरब डॉलर की है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 16:25 IST
ख़ास बातें
  • MicroStrategy के पास पिछले महीने के अंत में लगभग 1,29,699 बिटकॉइन थे
  • अमेरिका में इन्फ्लेशन बढ़ने से स्लोडाउन की आशंका है
  • इसका असर क्रिप्टो मार्केट पर भी पड़ सकता है

MicroStrategy को बिटकॉइन में अपनी होल्डिंग्स पर 1 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान है

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज काफी कम हो गए हैं। बिजनेस एनालिटिक्स फर्म MicroStrategy के CEO और क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक Michael Saylor ने एक बार फिर बिटकॉइन की वास्तविक वैल्यू पर अपनी राय दी है।

Saylor ने कहा कि अमेरिका में इन्फ्लेशन के 9.1 प्रतिशत के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने और डॉलर के मुकाबले अन्य करेंसीज के कमजोर होने के साथ बहुत से लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि 1 बिटकॉइन की वैल्यू 1 बिटकॉइन से अधिक नहीं है। उन्होंने इससे यह स्पष्ट कर दिया कि वह क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस की तुलना सामान्य करेंसीज के साथ नहीं करते और बिटकॉइन के प्राइस पर मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कड़े दबाव के बावजूद इसकी वास्तविक वैल्यू पर असर नहीं पड़ा है। हालांकि, MicroStrategy को बिटकॉइन में अपनी होल्डिंग्स पर 1 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान है। 

MicroStrategy के पास पिछले महीने के अंत में लगभग 1,29,699 बिटकॉइन थे। इनकी वैल्यू लगभग 4 अरब डॉलर की है। फर्म ने इन्हें लगभग 30,664 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर खरीदा था। अमेरिका में स्लोडाउन की आशंका है। इसका बड़ा संकेत CPI इन्फ्लेशन इंडेक्स से मिल रहा है, जो जून में समाप्त हुए 12 महीनों में बढ़कर 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गया। यह पिछले 40 से अधिक वर्षों में 12 महीनों की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। इससे पहले अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे मार्केट में भारी बिकवाली हुई थी और क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में गिरावट आई थी।

लगभग दो महीने पहले स्टेबलकॉइन Terra UST में आई भारी गिरावट के बाद कई देशों में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर रेगुलेशंस बनाने की मांग उठी है। इसी कड़ी में दक्षिण कोरिया के फाइनेंशियल रेगुलेटर Financial Supervisory Service (FSS) ने भी वर्चुअल एसेट्स की निगरानी कड़ी करने और इनसे जुड़े रिस्क का एनालिसिस करने का फैसला किया था। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Price, Bitcoin, Inflation, Market, Stablecoin, Terra

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.