Meta पर Infinity लोगो के उल्लंघन के आरोप में दायर हुआ कानूनी मामला

Dfinity Foundation ने मेटा पर उसके Infinity लोगो को कॉपी करने का आरोप लगाया है। Dfinity का दावा है कि उसके पास अपने सिंबल के तौर पर Infinity लोगो का रजिस्ट्रेशन है

Meta पर Infinity लोगो के उल्लंघन के आरोप में दायर हुआ कानूनी मामला

लोगो को अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस ने स्वीकृति दी है

ख़ास बातें
  • Dfinity Foundation ने मेटा पर उसके लोगो को कॉपी करने का आरोप लगाया है
  • Meta ने Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है
  • ब्लॉकचेन बेस्ड Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर कहा जा रहा है
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक चलाने वाली Meta के खिलाफ इंटरनेट कंप्यूटर ब्लॉकचेन को क्रिएट करने वाली Dfinity Foundation ने कानूनी मामला दर्ज कराया है। Dfinity Foundation ने मेटा पर उसके Infinity लोगो को कॉपी करने का आरोप लगाया है। Dfinity का दावा है कि उसके पास अपने सिंबल के तौर पर Infinity लोगो का रजिस्ट्रेशन है। 

Dfinity के वकीलों ने अमेरिका में कैलिफोर्निया के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यह मामला दायर किया है। मेटा के लोगो और Dfinity की ओर से इस्तेमाल  किए जा रहे लोगो में कलर और स्ट्रक्चर से जुड़े मामूली अंतर हैं। CoinTelegraph की रिपोर्ट में कानूनी मामले के हवाले से बताया गया है, "मेटा और Dfinity समान यूजर्स को खींचते हैं। इनमें ऐसे यूजर्स शामिल हैं जो एक इनोवेटिव और अलग इंटरनेट एक्सपीरिएंस चाहते हैं। इसके अलावा मेटा और Dfinity के मार्केटिंग के चैनल्स भी समान हैं।" Dfinity का कहना है कि मेटा ने इस लोगो का यह जानते हुए भी इस्तेमाल किया कि एक अन्य फर्म ने पहले ही अपनी पहचान इस मैथमैटिकल सिंबल के साथ जोड़ी है। 

इन दोनों लोगो को अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) ने स्वीकृति दी है। Dfinity का कहना है कि वह अपनी सर्विसेज के लिए मार्च 2017 से इस लोगो का इस्तेमाल कर रही है। इसने कहा है कि मेटा की ओर से इस लोगो का इस्तेमाल करने से यूजर्स के लिए भ्रम की स्थिति बनेगी और उन्हें यह लग सकता है कि मेटा और उसकी सर्विसेज Dfinity से जुड़ी हैं। Dfinity के वकीलों ने कहा है कि इससे उनके मुव्वकिल को पहले ही रेवेन्यू का नुकसान उठाना पड़ा है।

Meta ने  Web 3 में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। इसने  Web 3 सर्विसेज देने के लिए आठ ट्रेडमार्क एप्लिकेशंस दाखिल की हैं। इनमें क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया जाने वाला एक डेटिंग ऐप भी शामिल है। यह क्रिप्टो और मेटावर्क सेगमेंट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की मेटा की कोशिशों का हिस्सा है। ब्लॉकचेन-बेस्ड  Web 3 को इंटरनेट का अगला दौर बताया जा रहा है। इसमें क्रिप्टोकरेंसीज और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। मेटा की योजना Web 3 इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लाने की है। कंपनी डिजिटल एसेट होल्डर्स के लिए नए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, ई-कॉमर्स सर्विस, टेलीकॉम सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही मेटा से जुड़े एडवर्टाइजिंग प्लेटफॉर्म भी पेश कर सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, logo, Dfinity, Meta, Users, Sevices, Legal, Blockchain, NFT
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »