गेम पब्लिशर्स के बीच Crypto को बढ़ावा देने के लिए FTX लेकर आ रहा नई सर्विस

FTX के स्‍पोक्‍सपर्सन ने कहा कि हम FTX गेमिंग लॉन्च कर रहे हैं, क्योंकि क्रिप्टो के लिए इसका इस्‍तेमाल काफी रोमांचक है।

गेम पब्लिशर्स के बीच Crypto को बढ़ावा देने के लिए FTX लेकर आ रहा नई सर्विस

पिछले साल नवंबर में FTX ने क्रिप्टो गेमिंग प्रोजेक्ट्स में 100 मिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया था।

ख़ास बातें
  • यह प्‍लेटफॉर्म गेमिंग कंपनियों को टोकन क्रिएट करने में मदद करेगा
  • कस्‍टमर्स को NFT के लिए सपोर्ट देने का काम भी करेगा
  • नई डिवीजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की एक टीम बनाई जा रही है
विज्ञापन
गेमिंग की दुनिया में डिजिटल करेंसी, ब्लॉकचेन टेक्‍नॉलजी और नॉन फंजिबल टोकन्‍स (NFT) को प्रोत्साहित करने के लिए क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) एक नई डिवीजन शुरू कर रहा है। FTX गेमिंग नाम का यह क्रिप्‍टो सर्विस प्‍लेटफॉर्म गेमिंग कंपनियों को टोकन क्रिएट करने और कस्‍टमर्स को NFT के लिए सपोर्ट देने का काम करेगा। कंपनी ने इससे जुड़ीं जॉब भी निकाली हैं। फरवरी की शुरुआत से पोस्ट किए गए FTX गेमिंग के जॉब विज्ञापनों से पता चलता है कि नई डिवीजन सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को एक रिमोट टीम बनाने पर काम कर रही है, जो ब्लॉकचेन इंटीग्रेशन में पार्टनर कंपनियों की मदद करेंगे।

ब्‍लूमबर्ग से बात करते हुए FTX के स्‍पोक्‍सपर्सन ने कहा कि हम FTX गेमिंग लॉन्च कर रहे हैं, क्योंकि क्रिप्टो के लिए इसका इस्‍तेमाल काफी रोमांचक है। दुनिया में दो अरब से ज्‍यादा गेमर्स हैं, जिन्होंने खेलकर डिजिटल आइटम्‍स जुटाए हैं और अब वो उनके ओनर भी हो सकते हैं। 

पिछले साल नवंबर में FTX ने ऐलान किया था कि वह लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स और सोलाना वेंचर्स के साथ क्रिप्टो गेमिंग प्रोजेक्ट्स में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 750 करोड़ रुपये) निवेश करेगी। लाइटस्पीड से जुड़ी रहीं एमी वू ने हाल में FTX के नए 2 बिलियन डॉलर (लगभग 14,980 करोड़ रुपये) के Web3 वेंचर फंड को लीड करने के लिए इस क्रिप्टो एक्सचेंज में जॉइन किया है। एमी वू ने ही एक वाइट-लेबल सॉल्‍यूशन पर जोर दिया था, ताकि गेम पब्लिशर्स के लिए विभिन्न क्रिप्टो कॉम्‍पोनेंट्स को इंटीग्रेट किया जा सके। 

तब उन्‍होंने कहा था कि हम दुनिया की सबसे बड़ी गेमिंग कंपनियों के लिए वाइट-लेबल दे सकते हैं। खबरों के मुताबिक, FTX गेमिंग और इसके क्रिप्टो सर्विस प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग वैसी ही लगती है, जैसा जिक्र एमी वू ने किया था। 

अब जब FTX और दूसरे प्रमुख क्रिप्टो प्‍लेयर्स ने क्रिप्टो और NFT को अपने प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट करने के वादे के साथ गेमर्स को लुभाने की कोशिश की है, तब भी उतनी अच्‍छी प्रतिक्रिया नहीं आई है। पहले भी कई कंपनियों की ऐसी योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। उदाहरण के तौर पर फ्रांसीसी गेम मेकर यूबीसॉफ्ट (Ubisoft) के यूबीसॉफ्ट क्वार्ट्ज (Ubisoft Quartz) लॉन्च करने की योजना की पिछले साल काफी आलोचना की गई थी। बहरहाल, यह देखना दिलचस्‍प होगा कि FTX गेमिंग को कैसा रेस्‍पॉन्‍स मिलता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »