Ethereum माइनर्स के लिए मार्च में रिकवरी, 1.29 अरब डॉलर रहा रेवेन्यू

फरवरी की तुलना में मार्च में Ethereum माइनर्स का रेवेन्यू लगभग 7.2 प्रतिशत बढ़ा है। यह एक अच्छा संकेत है क्योंकि नवंबर के बाद से इनके रेवेन्यू में गिरावट आ रही थी

Ethereum माइनर्स के लिए मार्च में रिकवरी, 1.29 अरब डॉलर रहा रेवेन्यू

पिछले महीने Ethereum माइनर्स का रेवेन्यू लगभग 7.2 प्रतिशत बढ़ा है

ख़ास बातें
  • Ethereum ने प्रूफ-ऑफ-वर्क से दूरी बनाने का प्रोसेस भी शुरू किया है
  • यह जल्द ही नए प्रूफ-ऑफ-वर्क प्रोसेस पर शिफ्ट हो जाएगा
  • बेस फीस समाप्त कर दी गई है और माइनर्स को केवल टिप्स की अनुमति है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में Ethereum माइनर्स के लिए मार्च रेवेन्यू के लिहाज से बेहतर रहा। पिछले महीने Ethereum माइनर्स ने 1.29 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया। हालांकि, यह पिछले वर्ष नवंबर में इन माइनर्स के लिए अभी तक के सबसे अधिक रेवेन्यू से काफी कम है। मार्च में अधिकतर रेवेन्यू ब्लॉक सब्सिडी से मिला, जबकि ट्रांजैक्शन फीस की हिस्सेदारी 10 करोड़ डॉलर से कम की थी। 

The Block के डेटा के अनुसार, फरवरी की तुलना में मार्च में Ethereum माइनर्स का रेवेन्यू लगभग 7.2 प्रतिशत बढ़ा है। यह एक अच्छा संकेत है क्योंकि नवंबर के बाद से इनके रेवेन्यू में गिरावट आ रही थी। इस दूसरे सबसे बड़े ब्लॉकचेन नेटवर्क पर ऑपरेट करने वाले माइनर्स ने नवंबर में 2 अरब डॉलर से अधिक का रेवेन्यू हासिल किया था। रेवेन्यू में बढ़ोतरी  EIP-1559 के नतीजे में दिख रही है, जो पिछले वर्ष लंदन अपग्रेड के साथ लागू हुआ था। EIP-1559 से ट्रांजैक्शन फीस बंट जाती है। बेस फीस समाप्त कर दी गई है और माइनर्स को केवल टिप्स प्राप्त करने की अनुमति है।  

Ethereum ने प्रूफ-ऑफ-वर्क से दूरी बनाने का प्रोसेस भी शुरू किया है। यह जल्द ही नए प्रूफ-ऑफ-वर्क प्रोसेस पर शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, इस अपग्रेड से डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi), नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और अन्यों के लिए Ethereum चेन पर ट्रांजैक्शन फीस कम नहीं होगी क्योंकि यह केवल नेटवर्क को सुरक्षित बनाने वाले मैकेनिज्म से जुड़ा है। 
लोकप्रिय क्रिप्टो टोकन्स में से एक Dogecoin अपने सिस्टम में एक  बड़ा बदलाव कर रहा है और इसमें Ethereum के को-फाउंडर विटालिक ब्यूटिरिन मदद करेंगे। Dogecoin उन लेटेस्ट क्रिप्टोकरेंसी में शामिल है जो अधिक कुशल प्रूफ ऑफ स्टेक (PoS) मैकेनिज्म पर शिफ्ट करने की योजना बना रही हैं। यह क्रिप्टोकरेंसी होल्डर्स को कॉइन को दांव पर लगाने और अपने खुद के वैलिडेटर नोड्स बनाने की अनुमति देता है। स्टेकिंग तब होती है, जब कोई यूजर ट्रांजैक्शन को वैरिफाई करने के लिए अपने कॉइन को दांव पर लगाने का फैसला लेता है। जब यूजर उन्हें दांव पर लगाता है तो कॉइन को लॉक कर दिया जाता है,लेकिन अगर यूजर उन्हें ट्रेड करना चाहता है तो इन कॉइन को अन-स्टेक किया जा सकता है। जब ट्रांजैक्शन का एक ब्लॉक प्रोसेस होने के लिए तैयार होता है, तो क्रिप्टोकरंसी का प्रूफ ऑफ स्टेक प्रोटोकॉल ब्लॉक को रिव्यू करने के लिए एक वैलिडेटर नोड को चुनता है। वैलिटेडर जांचता है कि ब्लॉक में हुई ट्रांजैक्शन सही है नहीं। इसके बाद ब्लॉक को ब्लॉकचैन में जोड़ा जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ethereum, Mining, Blockchain, Revenue, Upgrade, Transactions, Fees

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »