Crypto सेगमेंट में Ether Merge हो सकता है अगली बड़ी हलचल

इस अपग्रेड से Ether की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की खपत बहुत कम होने और इसकी ट्रांजैक्शन तेज होने और कॉस्ट घटने की उम्मीद है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मई 2022 10:10 IST
ख़ास बातें
  • इस अपग्रेड से Ether की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की खपत काफी घट सकती है
  • इससे ट्रांजैक्शंस की रफ्तार में तेजी आने की संभावना है
  • इथर के प्राइस में इस वर्ष तेजी आई है

बिटकॉइन और Ether दोनों की माइनिंग प्रूफ-ऑफ-वर्क के इस्तेमाल से होती है

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether की ब्लॉकचेन Ethereum के जून में होने वाले अपग्रेड "Merge" में देरी होने से इनवेस्टर्स निराश हैं। इस अपग्रेड से Ether की माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की खपत बहुत कम होने और इसकी ट्रांजैक्शन तेज होने और कॉस्ट घटने की उम्मीद है। इस वर्ष Ether में आई तेजी के पीछे भी यह एक बड़ा कारण था।

डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंशियल डेटा प्लेटफॉर्म Masa Finance के फाउंडर और CEO Brendan Playford ने कहा, "इस अपग्रेड में देरी हो रही है। यह काफी जटिल है और यह पक्का नहीं है कि इससे ट्रांजैक्शन की रफ्तार बढ़ने और कॉस्ट कम होने का वादा पूरा होगा या नहीं।" Ethereum के प्रमुख डिवेलपर Tim Beiko के जून में अपग्रेड को टाले जाने की जानकारी देने के बाद पिछले महीने इसके प्राइस में 13 प्रतिशत की गिरावट आई थी। उन्होंने बताया था कि यह जून में नहीं होगा और इसके कुछ महीने बाद होने की संभावना है। 
Advertisement

Ether का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 363 अरब डॉलर का है, जो बिटकॉइन की मार्केट वैल्यू का आधे से भी कम है। क्रिप्टो मार्केट में इन दोनों क्रिप्टोकरेंसीज की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की है। हालांकि, बिटकॉइन में डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस से जुड़ी एक्टिविटीज में कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए इस्तेमाल होने की कोई वास्तविक क्षमता नहीं है। इस कारण से बहुत से इनवेस्टर्स का मानना है कि इस मार्केट में बड़ा बदलाव हो सकता है। Ethereum को Merge के सफल होने से काफी फायदा मिल सकता है। Genesis Trading में मार्केट इनसाइट्स की प्रमुख Noelle Acheson ने कहा, "हम Merge से पहले  Ethereum में दिलचस्पी को बढ़ता देख रहे हैं। हालांकि, यह नहीं पता कि अपग्रेड कब होगा।" उन्होंने बताया कि इससे संकेत मिल रहा है कि Ethereum की वैल्यू कम है और इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। 

बिटकॉइन और Ether दोनों की माइनिंग प्रूफ-ऑफ-वर्क के इस्तेमाल से होती है जिसमें हजारों माइनर्स या नेटवर्क नोड्स मैथमैटिक्स की जटिल पजल्स को सॉल्व करने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस प्रक्रिया में इलेक्ट्रिसिटी की काफी खपत होती है और इससे पॉल्यूशन बढ़ता है। इसकी तुलना में प्रूफ-ऑफ-स्टेक तरीके से माइनिंग करने से इलेक्ट्रिसिटी की खपत काफी घट जाती है। Ethereum के इस तरीके को शुरू करने से इसकी प्रति सेकेंड ट्रांजैक्शंस कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। इससे यह Solana और Cardano जैसे ऑल्टकॉइंस को टक्कर दे सकेगा जो इनवेस्टिंग,, ट्रेडिंग और नॉन-फंजिबल टोकन्स के लिए प्रूफ-ऑफ-स्टेक का आंशिक या पूरी तरह इस्तेमाल करते हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Upgrade, Ether, Mining, Crypto, Transactions, Bitcoin, Electricity

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.