Ether में आ सकती है जोरदार तेजी, अमेरिका में मिला ETF को अप्रूवल

अमेरिका के मार्केट्स रेगुलेटर SEC ने डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन Ethereum के नेटिव टोकन ETH के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETF) के लिए स्वीकृति दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2024 22:02 IST
ख़ास बातें
  • इससे Ether के प्राइस में 60 प्रतिशत तक तेजी आ सकती है
  • इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन ETF को स्वीकृति दी गई थी
  • बिटकॉइन ETF में काफी इनवेस्टमेंट किया गया है

ETF के लिए स्वीकृति मिलने से Ether में खरीदारी बढ़ेगी

क्रिप्टो मार्केट में दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस अगले कुछ सप्ताह में तेजी से बढ़ सकता है। अमेरिका के मार्केट्स रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन Ethereum के नेटिव टोकन ETH के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETF) के लिए स्वीकृति दी है। इससे पहले सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के ETF को स्वीकृति मिलने पर इसका प्राइस तेजी से बढ़ा है। बिटकॉइन ETF में काफी इनवेस्टमेंट किया गया है।   
हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि SEC ने Ether के ETF की ट्रेडिंग को क्लीयरेंस नहीं दी है। इसे जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। ऐसी अटकल है कि ETF के लिए स्वीकृति मिलने से Ether में खरीदारी बढ़ेगी और इसके प्राइस में 60 प्रतिशत तक तेजी आ सकती है। इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने के दो सप्ताह बाद इसका प्राइस 42,000 डॉलर से बढ़कर 73,000 डॉलर से अधिक पर पहुंच गया था। SEC ने  Nasdaq, CBOE और NYSE के Ether ETF के आवेदनों को स्वीकृति दी है। 

पिछले गुरुवार को Ether में बड़ी गिरावट हुई थी और इसका प्राइस 3,800 डॉलर से नीचे चला गया था। इसका कारण Symbolic Capital Partners की इसमें भारी बिकवाली हो सकता है। इसने एक मिनट में 6,968 Ether बेचे थे। इनकी वैल्यू 2.7 करोड़ डॉलर से अधिक की थी। क्रिप्टो मार्केट के एक्सपर्ट, Rob Marrocco ने कहा, "स्पॉट बिटकॉइन ETF के लॉन्च होने से डिजिटल एसेट्स और ETF सेगमेंट को काफी फायदा हुआ है। हमारा मानना है कि स्पॉट Ether ETF से इसी तरह अमेरिका इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा बढ़ेगी।" 

बिटकॉइन ETF को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पहले दिन अमेरिका में इनकी ट्रेडिंग लगभग 4.6 अरब डॉलर की रही थी। क्रिप्टो सेगमेंट के लिए यह प्रोडक्ट महत्वपूर्ण है। इससे यह पता चलेगा कि डिजिटल एसेट्स को एक इनवेस्टमेंट के तौर पर स्वीकार किया जाता है या नहीं। SEC ने शुरुआत में 11 स्पॉट बिटकॉइन ETF को स्वीकृति दी थी। इनमें BlackRock का iShares Bitcoin Trust, Grayscale का Bitcoin Trust और ARK 21Shares का Bitcoin ETF शामिल हैं। इनके बीच मार्केट शेयर हासिल करने के लिए कॉम्पिटिशन है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.