Cryptocurrency पर बोले Elon Musk इसे नष्ट नहीं कर सकती कोई सरकार!

Tesla के सीईओ एलन मस्क ने दुनिया भर की सरकारों को एक मैसेज के द्वारा कहा कि क्रिप्टोकरेंसी की एडवांसमेंट को धीमा किया जा सकता है, लेकिन इन डिजिटल एसेट्स को मिटाया नहीं जा सकता है।

Cryptocurrency पर बोले Elon Musk इसे नष्ट नहीं कर सकती कोई सरकार!

एलन मस्क का मानना ​​​​है कि क्रिप्टोकरेंसी भविष्य में भी बनी रहेगी।

ख़ास बातें
  • Tesla के सीईओ एलन मस्क ने दुनिया भर की सरकारों को दिया मैसेज।
  • मस्क ने कहा- डिजिटल एसेट्स को मिटाया नहीं जा सकता है।
  • बिटकॉइन माइनिंग के कारण पर्यावरण पर दुष्प्रभाव को लेकर बढ़ी चिंताएँ।
विज्ञापन
Tesla के सीईओ एलन मस्क ने दुनिया भर की सरकारों को एक मैसेज के द्वारा कहा कि क्रिप्टोकरेंसी की एडवांसमेंट को धीमा किया जा सकता है, लेकिन इन डिजिटल एसेट्स को मिटाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कथित तौर पर अमेरिकी सरकार को क्रिप्टो-स्पेस को रेगुलेट करने के बारे में "कुछ नहीं" करने की सलाह दी, यदि उनका लक्ष्य क्रिप्टो-विस्तार को रोकना है। 50 वर्षीय मल्टी बिलिनियर का बयान तब आया जब वह अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स क्षेत्र में "Code 2021" कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

"मुझे लगता है कि सेंट्रलाइज्ड गवर्नमेंट की पावर क्रिप्टोकरेंसी के रहते कम हो सकती है जिसे वे पसंद नहीं कर रहे हैं।" समाचार पोर्टल decrypt.co ने बुधवार 29 सितंबर को मस्क के हवाले से लिखा। "मुझे लगता है, क्रिप्टो को मिटाना संभव नहीं है, लेकिन सरकारों के लिए इसकी एडवान्समेंट को धीमा करना संभव है"।

दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन ने कुछ दिन पहले ही क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग और ट्रेड पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है और अब मस्क का यह बयान उसके बाद आया है। चीन के प्रतिबंध के बाद, इस सप्ताह क्रिप्टो बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव देखे गए, बिटकॉइन और ईथर जैसे अत्यधिक वैल्यू वाले टोकनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी से ज्यादा गिरावट देखी गई। 

टेस्ला के सीईओ, जो EV निर्माता टेस्ला के अलावा स्पेस कंपनी SpaceX के भी हेड हैं, ने कथित तौर पर कहा, "इसका एक भाग वास्तव में चीन के कई हिस्सों में बिजली की कमी के कारण हो सकता है। दक्षिण चीन के बहुत सारे हिस्से में अभी रैंडम पावर कट की स्थिति चल रही है क्योंकि बिजली की मांग इसकी सप्लाई से अधिक है। क्रिप्टो माइनिंग का इसमें रोल हो सकता है।” 

2019 में, वैज्ञानिक पत्रिका Joule द्वारा एक स्टडी में कहा गया है कि निकट भविष्य में बिटकॉइन के प्रोडक्शन से पैदा होने वाली कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा 22 से 22.9 मिलियन मीट्रिक टन हो सकती है।
बिटकॉइन माइनिंग का पर्यावरण पर जो प्रभाव पड़ रहा है उसने दुनिया भर में चिंताएँ बढ़ा दी हैं। वहीं दूसरी ओर जब चीन और रूस जैसे देशों ने क्रिप्टो स्पेस को अवैध करार दे दिया है, अल सल्वाडोर और मियामी जैसे अन्य क्षेत्रों, अमेरिका में फ्लोरिडा, क्रिप्टो माइनिंग की सुविधा के लिए क्लीन एनर्जी का माध्यम तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »