Dogecoin, Shiba Inu में पिछले 24 घंटों में हुई 60 करोड़ डॉलर की ट्रेडिंग

Dogecoin को भले ही वैल्यू में 50 प्रतिशत का लाभ हुआ लेकिन इतनी बढ़त इसको इसके ऑल टाइम हाई के करीब ले जाने के लिए काफी नहीं है, जब नवंबर 2021 में यह अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा था

Dogecoin, Shiba Inu में पिछले 24 घंटों में हुई 60 करोड़ डॉलर की ट्रेडिंग

पिछले कुछ दिनों में मीम क्रिप्टोकरेंसी के ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है

ख़ास बातें
  • शिबा इनु में 33 करोड़ डॉलर (लगभग 26 अरब रुपये) की ट्रेडिंग हुई
  • शिबा इनु में 33 करोड़ डॉलर (लगभग 26 अरब रुपये) की ट्रेडिंग हुई
  • डॉजकॉइन जून में सबसे फायदेमंद एसेट के रूप में साबित हुआ
विज्ञापन
Crypto मार्केट की मंदी ज्यों की त्यों बनी हुई है और मार्केट में इनफ्लो बहुत कम हो गया है। निवेशक मार्केट में निवेश करने से दूरी बनाते जा रहे हैं। ऐसे में निवेशक बड़े किप्टो कॉइन्स जैसे बिटकॉइन और इथेरियम में ट्रांजैक्शन करने से बच रहे हैं और दूसरे पॉपुलर कॉइन्स जैसे डॉजकॉइन और शिबा में ट्रेडिंग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दोनों ही मीम क्रिप्टोकरेंसी के ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी पॉपुलर होने के साथ ही सस्ती भी है। इसलिए निवेशक कम जोखिम वाले एसेट्स में ट्रेडिंग कर रहे हैं। Coin98 insights के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटों में 60 करोड़ डॉलर (लगभग 47 अरब रुपये) के डॉजकॉइन और शिबा इनु टोकनों का ट्रांजैक्शन किया गया है। मीम क्रिप्टोकरेंसी में शिबा इनु और डॉजकॉइन के अलावा 8 अन्य टोकन भी हैं लेकिन उन सबका कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम केवल 2 करोड़ डॉलर का ही है। 

60 करोड़ डॉलर के शिबा और डॉजकॉइन में से Shiba Inu का ट्रेडिंग वॉल्यूम ज्यादा है। शिबा इनु में 33 करोड़ डॉलर (लगभग 26 अरब रुपये) की ट्रेडिंग हुई है, जबकि डॉजकॉइन में 27 करोड़ डॉलर (लगभग 21 अरब रुपये) की ट्रेडिंग हुई है। मार्केट परफॉर्मेंस की बात करें तो डॉजकॉइन जून में सबसे फायदेमंद एसेट के रूप में साबित हुआ है। इसकी वैल्यू में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार गिरावट जारी है। 

Dogecoin को भले ही वैल्यू में 50 प्रतिशत का लाभ हुआ लेकिन इतनी बढ़त इसको इसके ऑल टाइम हाई के करीब ले जाने के लिए काफी नहीं है, जब नवंबर 2021 में यह अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा था। Shiba Inu का संघर्ष डॉजकॉइन से ज्यादा है। इसकी वैल्यू में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है लेकिन अपने ऑल टाइम हाई से अभी यह मीम क्रिप्टोकरेंसी काफी पीछे है। फिलहाल यह कहा जा सकता है, क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में चल रही गिरावट के बीच निवेशक मीम क्रिप्टोकरेंसी पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। बिटकॉइन और इथेरियम जैसे बड़े कॉइन्स स्टॉक मार्केट की चाल से अधिक प्रभावित होते हैं, इसलिए निवेशक बड़े कॉइन्स में इनवेस्ट और ट्रेड करने से बच रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: dogecoin, shiba inu, crypto trading news
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »