Twitter पर Elon Musk की फाइनल डील: Dogecoin की कीमत में 145% का जबरदस्त उछाल!

साल-दर-तारीख के हिसाब से इस साल DOGE क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में करीब 16% की गिरावट आई है, जबकि Bitcoin में लगभग 55% की गिरावट आई है। 

Twitter पर Elon Musk की फाइनल डील: Dogecoin की कीमत में 145% का जबरदस्त उछाल!

Elon Musk ने हाल ही में Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदा

ख़ास बातें
  • Dogecoin ने पिछले करीब एक हफ्ते में 145 प्रतिशत का उछाल देखा है
  • मीम कॉइन टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में Bitcoin और Ethereum को भी पछाड़ दिया
  • साल-दर-तारीख के हिसाब से इस साल DOGE की कीमत में करीब 16% की गिरावट आई
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) ने यहां Twitter को खरीदा और वहां उनके चहेती क्रिप्टोकरेंसी 'Dogecoin' की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बता दें कि अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (करीब 3.64 लाख करोड़ रुपये) में खरीदा है, जिसके बाद से वह कंपनी में कई बड़े फैसले ले चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में आए इस जबरदस्त उछाल के बाद मार्केट कैप के हिसाब से डॉजकॉइन (DOGE) टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में टॉप परफॉर्मर था।

CoinMarketCap के अनुसार, Dogecoin ने पिछले करीब एक हफ्ते में 145 प्रतिशत का उछाल देखा है और इसके साथ मीम कॉइन टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी में Bitcoin और Ethereum को भी पछाड़ दिया।

डॉजकॉइन की यह जबरदस्त रैली उस समय आई, जब एलन मस्क ने ट्विटर का 44 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण पूरा कर लिया। टेस्ला के सीईओ लंबे समय से Dogecoin का सपोर्ट करते आए हैं। उनकी कई एक्टिविटी की वजह से पहले भी डॉज की कीमत में उछाल देखने को मिल चुका है।

इस मीम कॉइन को लेकर उनका सपोर्ट एक ट्वीट से पता चलता है, जिसमें उन्होंने "हू लेट द डॉज आउट" लिखा था। उन्हें 'द डॉजफादर' भी कहा जाता है।

साल-दर-तारीख के हिसाब से इस साल DOGE क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में करीब 16% की गिरावट आई है, जबकि Bitcoin में लगभग 55% की गिरावट आई है। 

Dogecoin को 2013 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैक्सन पामर द्वारा बनाया गया था। इसकी शुरुआत एक मीम के तौर पर हुई थी, जिसके बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मीम कॉइन की बाढ़ आ गई।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »