देशभर के Cryptocurrency एक्‍सचेंजों पर DGGI की कार्रवाई, 70 करोड़ की टैक्‍स चोरी का पता चला

शुक्रवार को वजीरएक्‍स से जीएसटी के मुंबई ईस्‍ट कमिश्‍नरेट ने 49.20 करोड़ रुपये वसूल किए थे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जनवरी 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • ये प्‍लेटफॉर्म क्रिप्टो कॉइंस खरीदने और बेचने की सुविधा देते हैं
  • इन सर्विसेज पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है
  • कहा जा रहा है कि ये सभी प्‍लेटफॉर्म टैक्‍स देने से बचते रहे हैं

DGGI ने लगभग आधा दर्जन क्रिप्टोकरेंसी सर्विस प्रोवाइडर्स के ऑफ‍िसों की तलाशी ली है।

Photo Credit: Unsplash/Executium

क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंज वजीरएक्स (WazirX) की टैक्‍स चोरी सामने आने के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) ने देश में संचालित क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर बड़ी कार्रवाई की है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया है कि DGGI ने लगभग आधा दर्जन क्रिप्टोकरेंसी सर्विस प्रोवाइडर्स के ऑफ‍िसों की तलाशी ली है। इस दौरान बड़े पैमाने पर जीएसटी टैक्‍स चोरी का पता चला है। क्रिप्टो वॉलेट और एक्सचेंज ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जहां मर्चेंट्स और कंस्‍यूमर्स बिटकॉइन, ईथीरियर, रिपल जैसी डिजिटल संपत्तियों के साथ लेनदेन कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी ट्रेड पर मुंबई CGST और DGGI की कार्रवाई के दौरान 70 करोड़ रुपये की टैक्‍स चोरी का पता चला है। सूत्रों ने बताया है कि DGGI कॉइनस्विच कुबेर, CoinDCX, BuyUCoin और Unocoin जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स की जांच कर रहा है।    
Advertisement

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि ये प्‍लेटफॉर्म क्रिप्टो कॉइंस खरीदने और बेचने की सुविधा देते हैं। इन सर्विसेज पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है और ये सभी प्‍लेटफॉर्म टैक्‍स देने से बचते रहे हैं। 

एक और ऑफ‍िशियल सोर्स जो इस जांच का हिस्‍सा नहीं था, उसने एएनआई को बताया कि ये प्‍लेटफॉर्म बिटकॉइन एक्‍सचेंज की सर्विस देने के लिए कमीशन ले रहे थे, लेकिन उस पर जीएसटी टैक्‍स नहीं दे रहे थे। DGGI ने इन लेनदेन को इंटरसेप्ट किया था। ये सबूत इन प्‍लेटफॉर्म्‍स के सामने रखे गए और साबित हुआ कि जीएसटी नहीं दिया जा रहा है। एएनआई के मुताबिक, जीएसटी कानूनों का उल्लंघन करने पर CBIC ने वजीरएक्स समेत बाकी क्रिप्टोकरेंसी एक्‍सचेंजों से 70 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। 
Advertisement

इससे पहले शुक्रवार को वजीरएक्‍स से जीएसटी के मुंबई ईस्‍ट कमिश्‍नरेट ने 49.20 करोड़ रुपये वसूल किए। कमिश्‍नरेट ने 40.5 करोड़ रुपये की GST चोरी का पता लगाया और GST चोरी, ब्याज और जुर्माने के तौर पर बड़ी रकम वसूल की। वजीरएक्‍स ने खुद की क्रिप्टोकरेंसी WRX लॉन्‍च की, लेकिन इसमें होने वाले लेनदेन पर GST का भुगतान नहीं किया। WRX से होने वाले लेनदेन पर 18 फीसदी GST का भुगतान किया जाना था। 
Advertisement

क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज प्‍लेटफॉर्म CoinDCX के दावे के अनुसार, उनका क्रिप्टो ऐप भारत में बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी को तुरंत खरीदने की अनुमति देता है। इसके 7.5 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। ऐप को एक करोड़ से अधिक डाउनलोड मिले हैं। दिल्ली-एनसीआर में बेस्‍ड क्रिप्‍टो प्‍लेटफॉर्म BuyUcoin के भी 10 लाख से ज्‍यादा यूजर्स हैं। इसने 800 मिलियन डॉलर (लगभग 5,960 करोड़ रुपये) से अधिक का कारोबार किया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.