Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी लुढ़कीं, अगले कुछ दिन ऐसे ही रहेंगे हालात!

Binance और CoinMarketCap जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की वैल्‍यू 2.54 फीसदी घटकर 49,662 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) पर आ गई है।

Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी लुढ़कीं, अगले कुछ दिन ऐसे ही रहेंगे हालात!

Photo Credit: Unsplash/Executium

हाल के दिनों में ईथर की वैल्‍यू में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और यह 4,200 डॉलर (लगभग 3.14 लाख रुपये) के आसपास बनी हुई है।

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की शुरुआत उसकी ट्रेडिंग वैल्‍यू में 1.48 फीसदी के नुकसान से हुई
  • ईथर (Ether) की वैल्‍यू भी 2.44 फीसदी गिर गई
  • Tether, Cardano और USD Coin ने बढ़त देखी है
विज्ञापन
क्रिप्‍टो मार्केट में मंगलवार को ज्‍यादातर करेंसीज के लिए अच्‍छा दिन नहीं रहा। बिटकॉइन (Bitcoin) की शुरुआत उसकी ट्रेडिंग वैल्‍यू में 1.48 फीसदी के नुकसान से हुई। इंडियन एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर फ‍िलहाल यह करेंसी 53,126 डॉलर (लगभग 39.7 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। Binance और CoinMarketCap जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की वैल्‍यू 2.54 फीसदी घटकर 49,662 डॉलर (लगभग 37 लाख रुपये) पर आ गई है। दुनिया की इस सबसे पुरानी क्रिप्‍टोकरेंसी ने एक दिन पहले बढ़त हासिल की थी और इसकी वैल्‍यू 50,000 डॉलर (लगभग 37.4 लाख रुपये) के निशान से ऊपर चली गई थी।

28 दिसंबर को ईथर (Ether) की वैल्‍यू भी 2.44 फीसदी गिर गई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ईथर 4,209 डॉलर (लगभग 3.15 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कारोबार कर रही है। हाल के दिनों में ईथर की वैल्‍यू में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और यह 4,200 डॉलर (लगभग 3.14 लाख रुपये) के आसपास बनी हुई है। 

Ripple, Polkadot, Dogecoin, Shiba Inu और Polygon जैसी क्रिप्‍टोकरेंसीज भी ढलान पर हैं। वहीं, Tether, Cardano और USD Coin ने बढ़त देखी है। 

क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टमेंट फर्म मुड्रेक्स (Mudrex) के CEO और को-फाउंडर इदुल पटेल ने गैजेट्स 360 Gadgets 360 से कहा कि अच्‍छा मोमेंटम नहीं बने रहने से बिटकॉइन 50,000 डॉलर (लगभग 37.4 लाख रुपये) से नीचे गिर गई है। बाकी क्रिप्‍टो मार्केट भी बिटकॉइन को फॉलो करते हुए नीचे गिर गया। अगले कुछ दिनों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के सीमित रहने की संभावना है।

CoinMarketCap के अनुसार, ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट 2.35 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,77,02,311 करोड़ रुपये) से बढ़कर 2.39 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,80,02,836 करोड़ रुपये) का हो गया है।

क्रिप्टो ट्रेडिंग वॉल्यूम भी इस सप्ताह की शुरुआत में 72.62 बिलियन डॉलर (लगभग 5,45,485 करोड़ रुपये) से बढ़कर 75.03 बिलियन डॉलर (लगभग 5,63,587 करोड़ रुपये) हो गया है।

देश में बढ़ते हुए क्रिप्‍टो मार्केट के साथ ही इससे जुड़े अपराध भी बढ़े हैं। हैदाराबाद पुलिस ने चेतावनी जारी की है। यह स्थिति तब है, जब क्रिप्‍टो करेंसी को लीगल बनाने पर फैसला होना बाकी है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर CoinMarketCap एक्‍सचेंज पर डॉजकॉइन और शीबा इनु साल 2021 की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी के रूप में उभरी हैं। इन्‍होंने बिटकॉइन और ईथर को हरा दिया। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »