दिल्ली के कारोबारी के साथ फ्रॉड, वॉलेट से 4 करोड़ की Cryptocurrency चुराकर हमास को ट्रांसफर

फिलिस्तीनी ऑर्गनाइजेशन से जुड़े एक वॉलेट को इजरायल की अथॉरिटीज ने टेरर फाइनेंसिंग में शामिल होने के कारण जब्त कर लिया था।

दिल्ली के कारोबारी के साथ फ्रॉड, वॉलेट से 4 करोड़ की Cryptocurrency चुराकर हमास को ट्रांसफर

Photo Credit: Unsplash/Bermix Studio

कुछ करेंसी को बाकी वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया गया। ये वॉलेट गीजा, मिस्र और फिलिस्तीन के रामल्लाह से ऑपरेट किए जा रहे हैं।

ख़ास बातें
  • बिजनेसमैन ने साल 2019 में इस मामले की रिपोर्ट कराई थी
  • अब जाकर इस केस में जरूरी जानकारी हाथ लग पाई है
  • क्रिप्टोकरेंसी को विभिन्न वॉलेट्स के जरिए संदिग्ध वॉलेट में पहुंचाया गया
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस स्‍पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने घोटालेबाजों के एक ग्रुप को पकड़ने का दावा किया है। आरोप है कि इन्‍होंने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से कथित तौर पर क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) चुराई। उस पैसे को फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) की मिलिट्री विंग अल-कसम ब्रिगेड्स (Al-Qassam Brigades) के वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया। धोखाधड़ी करके जिन डिजिटल करेंसी को ट्रांसफर किया गया, उनमें बिटकॉइन, Ether समेत कई और क्रिप्‍टोकरेंसी शामिल थीं। बिजनेसमैन ने साल 2019 में इस मामले की रिपोर्ट पश्चिम विहार के पुलिस स्टेशन में कराई थी। वर्तमान में इन क्रिप्‍टोकरेंसी की वैल्‍यू 4 करोड़ रुपये है।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने करीब 6.7 बिटकॉइन, 9.79 Ethers और 2.44 Bitcoin Cash को तीन अकाउंट्स में ट्रांसफर किया। दो बिटकॉइन को 6 अकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया था, जिसमें 'अल-कसम ब्रिगेड' नाम का एक वॉलेट भी शामिल था।

DCP (साइबर सेल) केपीएस मल्होत्रा ने PTI को बताया कि क्रिप्टोकरेंसी को विभिन्न वॉलेट्स के जरिए रूट किया गया और संदिग्ध वॉलेट में पहुंचाया गया। जांच में पता चला है कि फिलिस्तीनी ऑर्गनाइजेशन के एक वॉलेट को इजरायली अथॉरिटीज ने टेरर फाइनेंसिंग के लिए जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑप्स (IFSO) यूनिट की अब तक की जांच में यह पता चला है कि बिटकॉइन और बाकी क्रिप्टोकरेंसी को बिजनेसमैन के वॉलेट से धोखाधड़ी करके ट्रांसफर किया गया था। 

मल्होत्रा ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी को अलग-अलग वॉलेट के जरिए भेजा गया और संदिग्धों के वॉलेट में पहुंचा दिया गया। यह भी पता चला है कि फिलिस्तीनी ऑर्गनाइजेशन से जुड़े एक वॉलेट को इजरायल की अथॉरिटीज ने टेरर फाइनेंसिंग में शामिल होने के कारण जब्त कर लिया था।

पुलिस ने कहा कि कुछ करेंसी को बाकी वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया गया। ये वॉलेट गीजा, मिस्र और फिलिस्तीन के रामल्लाह से ऑपरेट किए जा रहे हैं। पुलिस ने इन अकाउंट्स की डिटेल पता की है। उनमें से कुछ का इस्‍तेमाल आतंकवादी अभियानों की फाइनेंसिंग और बाकी का इस्‍तेमाल चाइल्‍ड पोर्नोग्राफी के लिए किया गया था।

गौरतलब है कि दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे क्रिप्टो सेक्टर को निशाना बनाने के लिए हैकर्स नए तरीके आजमा रहे हैं। हाल में हुई एक घटना में हैकर्स ने कई YouTube चैनलों को अपने कंट्रोल में ले लिया। इनमें से कई YouTube चैनल, क्रिप्‍टो को सपोर्ट करने वाले इन्‍फ्लूएंसर्स के थे और कुछ चैनल भारतीय एक्सचेंजों जैसे- CoinDCX, WazirX और Unocoin से जुड़े थे। हैकर्स ने वीडियो पोस्ट करके लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में पैसे लगाने के लिए कहा। वीडियो के डिस्क्रिप्शन सेक्शन में एक वॉलेट का लिंक जोड़ा गया था।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »