क्रिप्टोकरेंसीज के लिए स्पष्ट रूल्स बनाने की जरूरत: RBI

RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज पर उपलब्ध डेटा भ्रामक है और इस मार्केट के लिए स्पष्ट रूल्स बनाने की जरूरत है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 22:16 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट के लिए स्पष्ट रूल्स बनाने की जरूरत है
  • क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट से इनवेस्टर्स को भारी नुकसान हुआ है
  • बहुत सी क्रिप्टो फर्मों की वित्तीय स्थिति बहुत कमजोर हो गई है

इस मार्केट को लेकर RBI पहले भी आशंकाएं जता चुका है

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स भी क्रिप्टो को लेकर आशंकाएं जता चुके हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का रुख भी इस मार्केट के खिलाफ रहा है। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज पर उपलब्ध डेटा भ्रामक है और इस मार्केट के लिए स्पष्ट रूल्स बनाने की जरूरत है। 

RBI के डिप्टी गवर्नर जनरल, T Rabi Sankar ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसीज क्या हैं और इनका क्या कार्य है इसे समझाने के लिए रूल्स बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि क्रिप्टोकरेंसीज पर उपलब्ध डेटा भ्रामक है। उनका कहना था कि इस मार्केट को प्रभावी तरीके से रेगुलेट करने की जरूरत है। Sankar ने बताया, "इस मार्केट का अधिक डेटा उपलब्ध नहीं है और जो भी डेटा उपलब्ध है वह भ्रामक है। पर्याप्त जानकारी नहीं होने पर रेगुलेशंस बनाने से गलत रास्ते पर जाने की आशंका है।" उनका कहना था कि क्रिप्टो को लेकर पर्याप्त, विश्वसनीय और निरंतर जानकारी की जरूरत है। 

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की एक कॉन्फ्रेंस में Sankar ने कहा कि IMF सहित इंटरनेशनल एजेंसियों को क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कुछ महीने पहले RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज को एक 'स्पष्ट खतरा' करार देते हुए कहा था कि किसी चीज की वैल्यू अगर किसी एसेट के आधार के बिना केवल विश्वास पर बनी है तो वह केवल एक अच्छे नाम के साथ सट्टेबाजी है। क्रिप्टोकरेंसीज पर केंद्र सरकार एक कंसल्टेशन पेपर तैयार कर रही है। इसके लिए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स और इंस्टीट्यूशंस से इनपुट लिए गए हैं। इनमें वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड IMF के इनपुट भी शामिल हैं। 

क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर RBI पहले भी आशंकाएं जता चुका है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट (FSR) में कहा था कि फाइनेंशियल सिस्टम के अधिक डिजिटलाइज्ड होने के साथ सायबर रिस्क भी बढ़ रहे हैं और इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उनका कहना था, "क्रिप्टोकरेंसीज एक स्पष्ट खतरा है। किसी भी चीज की वैल्यू अगर किसी एसेट के आधार के बिना केवल विश्वास पर होती है तो वह सट्टेबाजी है।" क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट से इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों की वित्तीय स्थिति कमजोर हो गई है और उन्हें छंटनी जैसे उपाय करने पड़ रहे हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Rules, Regulators, IMF, Market, Risk, Value, Data, Regulations, Information, Government, Tax

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  2. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  3. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  5. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  7. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  10. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.