Cryptocurrency के नाम पर फ्रॉड! 17 लोगों से ठगे 38 लाख रुपये, 2 अरेस्‍ट

आरोपियों ने मेगाट्रॉन और ट्रॉन की वैल्‍यू एक बराबर होने का वादा निवेशकों से किया था। अगले दिन मेगाट्रॉन की वैल्‍यू घट गई और यह 00.001 रुपये पर पहुंच गई। इससे 38 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

Cryptocurrency के नाम पर फ्रॉड! 17 लोगों से ठगे 38 लाख रुपये, 2 अरेस्‍ट

Photo Credit: Pexels/Karolina Grabowska

आरोपियों ने लोगों को ट्रॉन Tron क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश करने की सलाह दी। वादा किया कि निवेशकों के वर्चुअल वॉलेट में रोजाना 2 फीसदी प्रॉफ‍िट का भुगतान करेंगे।

ख़ास बातें
  • ये दोनों कथि‍त तौर पर एक क्रिप्‍टोकरेंसी रैकेट का हिस्‍सा थे
  • दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनके विदेश में होने की संभावना है
  • पिछले साल स्‍कीम शुरू की और लोगों के साथ किया फ्रॉड
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी Cryptocurrency में निवेश के बदले अच्‍छे रिटर्न का वादा करके 17 लोगों से 38 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। गुजरात में राजकोट क्राइम ब्रांच ने सूरत से दो लोगों को अरेस्‍ट किया है, जो कथि‍त तौर पर एक क्रिप्‍टोकरेंसी रैकेट का हिस्‍सा थे। पुलिस के अनुसार, दुबई के बाहर से एक मास्‍टरमाइंड इस कथित क्रिप्टो रैकेट को चला रहा था, जिसके चार लोग पुलिस के रडार पर थे। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों ने सितंबर 2020 में 'cybertron.live' नाम का एक पोर्टल शुरू करने के बाद स्‍कीम शुरू की। आरोपियों ने लोगों को स्मार्ट कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर साइन करने के लिए बरगलाया और उनका पैसा ले लिया। 

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान बृजेश गड़ियाली और किरण पंचासरा के रूप में हुई है। दोनों सूरत के रहने वाले हैं। दो अन्य आरोपी धवल लहरी और हितेश गुप्ता फरार हैं। राजकोट के पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल का दावा है कि दोनों फरार आरोपियों के विदेश में होने की संभावना है। आयुक्त ने यह भी कन्‍फर्म किया कि रैकेट की शुरुआत सूरत से हुई होगी, जो जल्‍द राजकोट में फैल गया।

NewsroomPost की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने लोगों को ट्रॉन Tron क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश करने की सलाह दी। वादा किया कि निवेशकों के वर्चुअल वॉलेट में रोजाना 2 फीसदी प्रॉफ‍िट का भुगतान करेंगे। इस वादे की वजह से 150 दिनों के अंदर तीन गुना से अधिक निवेश मिल गया। इसके बाद आरोपियों ने निवेशकों से कहा कि वो अपने निवेश को तीन गुना करने के लिए बाकी लोगों को इस स्‍कीम से जोड़ें। इसके लिए इनाम के तौर पर 10 फीसदी अतिरि‍क्‍त कमीशन देने की बात भी कही गई थी। 

योजना में शामिल 17 पीड़ितों ने 52.20 लाख रुपये निवेश किए और उन्‍हें विभिन्न चैनलों के जरिए 13.90 लाख रुपये कैश, बैंक ट्रांसफर आदि से हासिल हुए। राजकोट क्राइम ब्रांच के इंस्‍पेक्‍टर वीके गढ़वी के अनुसार, उदयपुर में आयोजित एक शो के दौरान आरोपियों ने मेगाट्रॉन Megatron नाम से अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की थी।

पुलिस इंस्‍पेक्‍टर ने बताया कि आरोपियों ने मेगाट्रॉन और ट्रॉन की वैल्‍यू एक बराबर होने का वादा निवेशकों से किया था। अगले दिन मेगाट्रॉन की वैल्‍यू घट गई और यह 00.001 रुपये पर पहुंच गई। इससे 38 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »