ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!

अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बीच ईरान में क्रिप्टो एक्टिविटी के लिए CoinEx एक बड़ा जरिए के तौर पर उभरा है। इस एक्सचेंज की शुरुआत चीन के एक इंजीनियर ने की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जून 2026 19:13 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान में क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता बढ़ी है
  • पिछले वर्ष ईरान में क्रिप्टो का मार्केट लगभग 10 अरब डॉलर का था
  • अमेरिका ने प्रतिबंध वाले देशों पर निगरानी बढ़ाई है

पिछले कुछ वर्षों में ईरान ने क्रिप्टो के जरिए बड़ी मात्रा में फंड ट्रांसफर किया है

पिछले कई वर्षों से अमेरिका सहित पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान में फंड ट्रांसफर के लिए क्रिप्टो सेगमेंट एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुका है। हालांकि, ईरान की ओर से विदेश में की जाने वाली क्रिप्टो से जुड़ी अधिकतर ट्रांजैक्शंस इन प्रतिबंधों से बचने के लिए की जाती हैं। इनमें से कुछ ट्रांजैक्शंस के उत्तर कोरिया के हैकर्स से जुड़े होने का भी पता चला है। 

Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्लॉकचेन रिसर्सर्स ने एक जांच में पाया है कि ईरान के सेंट्रल बैंक के कंट्रोल वाले दो क्रिप्टो वॉलेट्स में क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit से चुराया गया फंड मौजूद था। Bybit में हैंकिंग  के जरिए 1.5 अरब डॉलर का फंड चुराया गया था। इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स पर आरोप लगा था। ईरान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर होने के बाद चुराए गए फंड को कई ट्रांजैक्शंस में विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भेजा गया था। इनमें क्रिप्टो एक्सचेंज  CoinEx भी शामिल है। 

अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बीच ईरान में क्रिप्टो एक्टिविटी के लिए CoinEx एक बड़ा जरिए के तौर पर उभरा है। इस एक्सचेंज की शुरुआत चीन के एक इंजीनियर ने की थी। ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Nobitex का भी इनमें से कई ट्रांजैक्शंस में इस्तेमाल किया गया था। ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस फर्म TRM Labs ने बताया है कि पिछले कुछ वर्षों में ईरान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स ने CoinEx के जरिए लगभग चार अरब डॉलर का फंड भेजा है। ईरान में कारोबारियों और लोगों के बीच क्रिप्टोकरेंसी काफी लोकप्रिय है और इसका कारण इस देश की करेंसी रियाल की वैल्यू में लगातार गिरावट है। एक अनुमान के अनुसार, ईरान की लगभग 13 प्रतिशत जनसंख्या के पास क्रिप्टोकरेंसी है। 

पिछले वर्ष ईरान का क्रिप्टो मार्केट लगभग 10 अरब डॉलर होने का अनुमान है। CoinEx ने ईरान में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया था। हालांकि, CoinEx ने इससे इनकार किया है और इस एक्सचेंज का कहना है कि उसने ईरान में कभी ऑफिस नहीं खोला है। ईरान से ऑयल के एक्सपोर्ट का भुगतान हासिल करने के लिए भी क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान से जुड़े कुछ ग्रुप मिलिट्री ड्रोन खरीदने के लिए भी क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.