क्रिप्टो स्टार्टअप ने Maria Sharapova और अन्य हाई प्रोफाइनल इनवेस्टर्स से फंड जुटाया

यह इस फर्म के लिए सीरीज A राउंड की फंडिंग का हिस्सा है। इस फंडिंग राउंड की जानकारी पिछले वर्ष दी गई थी। इसके लिए फर्म की वैल्यू लगभग 3.4 अरब डॉलर लगाई गई है

क्रिप्टो स्टार्टअप ने Maria Sharapova और अन्य हाई प्रोफाइनल इनवेस्टर्स से फंड जुटाया

यह फर्म क्रिप्टो और NFT ट्रांजैक्शंस के लिए पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है

ख़ास बातें
  • इस फर्म में कई हाई प्रोफाइल इनवेस्टर्स ने फंड लगाया है
  • इस वर्ष क्रिप्टो स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट बढ़ा है
  • हाल के महीनों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट्स स्टार्टअप MoonPay ने सिंगर Justin Bieber, टेनिस प्लेयर Maria Sharapova और एक्टर Bruce Willis सहित 60 से अधिक हाई प्रोफाइल इनवेस्टर्स से 8.7 करोड़ डॉलर का फंड हासिल किया है। यह इस फर्म के लिए सीरीज A राउंड की फंडिंग का हिस्सा है। इस फंडिंग राउंड की जानकारी पिछले वर्ष दी गई थी। इसके लिए फर्म की वैल्यू लगभग 3.4 अरब डॉलर लगाई गई है। 

फंड मैनेजर 3iQ Digital Assets के मैनेजिंग डायरेक्टर Alex McDougall ने बताया कि इस वर्ष अभी तक 600 से अधिक क्रिप्टो स्टार्टअप्स ने वेंचर कैपिटल फंडिंग में 12.5 अरब डॉलर से अधिक हासिल किए हैं। क्रिप्टो और NFT ट्रांजैक्शंस के लिए पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने वाली MoonPay के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Ivan Soto-Wright को उम्मीद है कि कंटेंट क्रिएटर्स अपने कंटेंट की मार्केटिंग और फैन्स के साथ जुड़ने के लिए NFT का इस्तेमाल बढ़ाएंगे। फर्म के अन्य इनवेस्टर्स में Gwyneth Paltrow की अगुवाई वाली Kinship Ventures और Ashton Kutcher शामिल हैं। 

हाल के महीनों में NFT की लोकप्रियता बढ़ी है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

पिछले महीने अमेरिका में दो लोगों को NFT सीरीज के साथ मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने अपना NFT प्रोजेक्ट छोड़ने से पहले बायर्स को लगभग 11 लाख डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। इस तरह के मामले 'रग पुल स्कैम' कहे जाते हैं, जिनमें NFT प्रोजेक्ट्स या क्रिप्टोकरेंसीज के क्रिएटर्स से जल्द बिक्री करने के बाद गायब हो जाते हैं। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े रिस्क की लोगों को जानकारी देने के लिए अमेरिका का ट्रेजरी डिपार्टमेंट एक कैम्पेन शुरू कर रहा है। डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल लिटरेसी एजुकेशन कमीशन इसके लिए मैटीरियल तैयार करेगा और लोगों को क्रिप्टो एसेट्स के काम करने के तरीके और इससे जुड़े रिस्क की जानकारी देगा। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Startup, Crypto, NFT, Maria Sharapova, Fund, Investors, Transaction

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »