Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G भारत में लॉन्च हो गए हैं, जिनमें 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स मिलते हैं।

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G AI फीचर्स और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A57 और A37 5G में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा
  • दोनों फोन में 5,000mAh बैटरी और Android 16 आधारित One UI 8.5
  • AI फीचर्स जैसे वॉइस ट्रांसक्रिप्शन और Object Eraser का सपोर्ट मिला
विज्ञापन

Samsung ने भारत में अपनी A-सीरीज को विस्तार देते हुए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों डिवाइस 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक इनमें One UI 8.5 बेस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं, जो वॉइस को टेक्स्ट में बदलने, फोटो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाने में मदद करते हैं। Galaxy A57 5G में Exynos 1680 और A37 5G में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है।

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G price in India, availability

Samsung ने Galaxy A57 5G को 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है, जिनकी कीमत क्रमश: 56,999 रुपये और 62,499 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy A37 5G को 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 41,999 रुपये, 47,499 रुपये और 52,999 रुपये है।

दोनों स्मार्टफोन Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और डिलीवरी 2 अप्रैल को शुरू होने की संभावना है। Samsung Galaxy A57 5G को Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac शेड्स में पेश किया गया है, जबकि Galaxy A37 5G को Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G specifications

Samsung Galaxy A57 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट दिया गया है। वहीं Galaxy A37 5G में भी 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें समान रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस एन्हांसमेंट फीचर शामिल हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। Galaxy A57 5G में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि Galaxy A37 5G में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 5G में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं, दोनों डिवाइसेस Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं और Samsung Knox सिक्योरिटी के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं।

AI फीचर्स की बात करें तो इनमें वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, AI Select, Object Eraser और Circle to Search जैसे टूल्स मिलते हैं। Galaxy A57 5G में Best Face और Auto Trim जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसान बनाते हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »