Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर

Motorola ने भारत में इस साल जनवरी में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च किया था जो कि अब सस्ता मिल रहा है।

Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर

Photo Credit: Motorola

Motorola Signature में 6.8 इंच की LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola Signature में 6.8 इंच की LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Motorola Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Motorola ने भारत में इस साल जनवरी में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च किया था जो कि अब सस्ता मिल रहा है। यह स्मार्टफोन अब कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर का लाभ पा रहा है, जिसके चलते ग्राहकों को काफी बचत हो सकती है। Signature में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Motorola Signature पर मिलने वाले ऑफर से लेकर फीचर्स और कीमत के  बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Signature Price & Offers

Motorola Signature के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,919 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जनवरी, 2026 में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 51,419 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 24,950 रुपये तक बचत हो सकती है। ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की स्थिति पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 8,580 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Motorola Signature Specifications

Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Signature की लंबाई 162.1 मिमी, चौड़ाई 76.4 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी और वजन 186 ग्राम है। जबकि इस फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Decent cameras
  • Top-notch performance
  • Clean user interface
  • कमियां
  • Overheating issue
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »