कंपनी ने इसमें AI पावर्ड इमेज प्रोसेसिंग दी है। यह पहले से बेहतर कंट्रास्ट, बेहतर डीटेल्स, और एडवांस नॉइज रिडक्शन कर सकता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung ने अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Exynos 1680 लॉन्च कर दिया है।
Samsung ने अपना लेटेस्ट प्रोसेसर Exynos 1680 लॉन्च कर दिया है। मोबाइल प्लेटफॉर्म Exynos 1580 का सक्सेसर है जो नए मिडरेंज स्मार्टफोन्स के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह नए स्मार्टफोन्स पर पहले से ज्यादा स्मूद AI एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है। नए चिपसेट में कंपनी ने अपग्रेडेड सीपीयू, जीपीयू और एनपीयू इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं क्या है नए चिपसेट में खास।
Samsung Exynos 1680 को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। यह एक मिडरेंज ऑक्टाकोर चिपसेट है जो 4nm EUV प्रोसेस पर बना है। यह नई जेनरेशन के मिडरेंज स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी इसे Samsung Galaxy A57 5G में इस्तेमाल करने जा रही है। इसमें Xclipse 550 GPU लगा है जो AMD RDNA 3 आर्किटेक्चर पर बना है। 2WGP और 2RB कंफिग्रेशन से यह लैस किया गया है।
सैमसंग का कहना है कि नया आर्किटेक्चर 16% ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। यह पहले से ज्यादा हैवी ग्राफिक्स को स्मूदली प्रोसेस कर सकता है। मोबाइल पर भी कंसोल जैसा गेमप्ले अनुभव देने का दम इसमें बताया गया है। एनपीयू में 19.6 ट्रिलियन ऑपरेशन प्रति सेकंड प्रोसेस करने की क्षमता है। इसमें समर्पित वेक्टर इंजन दिया गया है जो AI फीचर्स को पहले से बेहतर तरीके से परफॉर्म कर सकता है।
Exynos 1680 में इमेज सिग्नल प्रोसेसर को इस तरह से सक्षम किया गया है कि यह मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को एंडवांस लेवल तक ले जा सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल तक इमेज सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें AI पावर्ड इमेज प्रोसेसिंग दी है। यह पहले से बेहतर कंट्रास्ट, बेहतर डीटेल्स, और एडवांस नॉइज रिडक्शन कर सकता है। लो-लाइट में भी यह बेहतर रिजल्ट दे सकता है। वायरलेस के लिए Wi-Fi 6E का सपोर्ट इसमें दिया गया है। यह फास्ट डेटा ट्रांसफर, लो-लेटेंसी को सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर कंपनी ने इसे पुराने चिपसेट से कहीं अधिक स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए इसे तैयार किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम